लंदन की लड़की को दिल दे बैठे शाहरुख के बेटे आर्यन खान, जानिए क्‍या करती है वो

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों दो चीजों को लेकर सुर्खियों में हैं। पहला यह कि द लॉयन किंग फिल्म जिसमें उन्होंने सिंबा के किरदार को अपनी आवाज दी है, शुक्रवार को रिलीज हो गई है और दूसरा यह कि आर्यन रिलेशनशिप में हैं। खबर है कि 21 साल के हो चुके आर्यन लंदन की एक ब्लॉगर को डेट कर रहे है। एक लीडिंग डेली की रिपोर्ट का दावा है कि आर्यन की मॉम गौरी उस लड़की से मिल चुकी हैं और उन्हें वह काफी स्वीट भी लगी।

आर्यन के एक्टिंग डेब्‍यू पर बोले शाहरुख खान

आर्यन के एक्टिंग डेब्‍यू पर बोले शाहरुख खान

आर्यन के एक्टिंग डेब्यू की बात करें तो शाहरुख का कहना है कि उनका बेटा फिल्म मेकिंग में अपना करियर बनाना चाहता है । खबरों की मानें तो शाहरुख खान बेटे को हॉलीवुड में लॉन्च करना चाहते हैं । आर्यन की बहन सुहाना ने कुछ समय पहले ही अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है ।

बेटी सुहाना ने भी लिया फिल्‍म स्‍कूल में एडमिशन

बेटी सुहाना ने भी लिया फिल्‍म स्‍कूल में एडमिशन

सुहाना इंग्लैंड में पढ़ती थीं । अब उन्होंने न्यूयॉर्क के एक फिल्म स्कूल में एडमिशन लिया है । शाहरुख अपने कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि अगर सुहाना बॉलीवुड में आएगी तो उन्हें बहुत खुशी होगी । बस शाहरुख बेटी की पढ़ाई पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं ।

परिवार के साथ वक्‍त बिता रहे हैं शाहरुख

परिवार के साथ वक्‍त बिता रहे हैं शाहरुख

शाहरुख इन दिनों बच्चों के साथ मालदीव में छुटि्टयां मना रहे हैं । शाहरुख की फिल्मों की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे । ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही । इसके बाद से शाहरुख ने कोई फिल्म साइन नहीं की है । वो अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+