क्या नीतीश करा रहे हैं सास-बहू में झगड़ा ? पूर्व सीएम राबड़ी देवी हो सकती हैं गिरफ्तार

नई दिल्ली। झारखंड चुनाव की गहमागहमी के बीच लालू परिवार बड़े कानूनी लफड़े में फंस गया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर गिरफ्तारी पर तलवार लटक गयी है। सास-बहू का झगड़ा चौखट से बाहर आने से लालू परिवार की प्रतिष्ठा धूल में मिल रही है। लालू के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने राबड़ी देवी पर मारपीट करने और घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। ऐश्वर्या ने राबड़ी देवी, तेज प्रताप यादव और सांसद मीसा भारती के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है। राबड़ी देवी के खिलाफ ननबेलेबल धाराएं लगायी गयीं हैं। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। तेजस्वी अब तक ऐश्वर्या- तेजप्रताप तलाक प्रकरण को निजी मामला बताते रहे थे। लेकिन उन्होंने खुद इसका राजनीतिकरण कर दिया। अब तेजस्वी ने आरोप लगाया है कि यब सब कुछ नीतीश कुमार के इशारे पर किया जा रहा है। दूसरी तरफ ऐश्वर्या ने तेजस्वी पर भी पक्षपात का आरोप लगाय है। इस घरेलू कलह से तेजस्वी इतना घबरा गये कि रविवार को वे आनन फानन में लालू से मुलाकात करने रिम्स पहुंच गये। जेल प्रशासन के स्पेशल परमिशन पर वे लालू से मिले और पूरी बात बतायी। झारखंड चुनाव में अभी राजद को गोड्डा सीट पर चुनाव लड़ना बाकी है। उसके पहले ही लालू परिवार का घरेलू झगड़ा सड़क पर आ गया।

Recommended Video

    Lalu Family में सास-बहू में झगड़ा करा रहे Nitish Kumar ? । वनइंडिया हिंदी
    क्या नीतीश करा रहे हैं लालू परिवार में झगड़ा?

    क्या नीतीश करा रहे हैं लालू परिवार में झगड़ा?

    ऐश्वर्या ने जब राबड़ी, तेज प्रताप और मीसा भारती के खिलाफ प्रताड़ना का एफआइआर दर्ज कराई तो तेजस्वी ने इसके लिए नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहरा दिया। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के इशारे पर चंद्रिका राय (ऐश्वर्या राय के विधायक पिता) ने ये मामला दर्ज कराया है। नीतीश लालू परिवार को परेशान करने के लिए ये सब करा रहे हैं। नीतीश कुमार अपनी नाकामियों से घबरा गये हैं इसलिए वे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस मामले को भड़का रहे हैं। तेजस्वी के इस बयान पर चंद्रिका राय ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी और परिवार की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। उसका भविष्य मिट्टी में मिल रहा है। अब तो सारी हदें पार हो गयी हैं। जब मेरी बेटी के साथ एक पूर्व मुख्यमंत्री मारपीट कर सकती हैं तो मुझे कानून का सहारा लेना ही था। इसमें किसी के सिखाने या भड़काने का सवाल कहां से आ गया। क्या राबड़ी देवी के इस अमानवीय आचरण पर मुझे चुप रहना चाहिए था ? करीब एक साल से मैं चुप ही था। तीन महीना पहले भी राबड़ी परिवार ने ऐश्वर्या को घर से निकाला था। लेकिन केस नहीं किया। जब बात मारपीट तक पहुंच गयी तो ऐसा करना पड़ा।

    "...तो तेज प्रताप को जिंदा जला देता"

    ऐश्वर्या राय ने कहा कि वह कानून का सम्मान करती है। इस मामले में जो भी करेंगी, कानून के दायरे में करेंगी। ऐश्वर्या से मारपीट किये जाने पर चंद्रिका राय बेहद गुस्से में हैं। उन्होंने कहा था, "तेजप्रताप पागल लड़का है। अगर मैं कानून का सम्मान नहीं करता तो तेजप्रताप को जिंदा जला देता। मैं राबड़ी देवी को एक्सपोज करूंगा। जो घर की बहू को सुरक्षा नहीं दे सकती वो प्रदेश की महिलाओं को कैसे सुरक्षा दे सकती है।" जिस घर में दो-दो मुख्यमंत्री रहे हों क्या उस घर की बहू को खाने पर आफत हो सकती है ? करीब डेढ़ साल से लालू परिवार ने ऐश्वर्या का खाना-पीना बंद कर रखा था। मेरी बेटी शादी बचाने के लिए इन लोगों की यातना सह रही थी। लेकिन अब पानी सिर से ऊपर हो गया था।

    राबड़ी ने भी ऐश्वर्या पर दर्ज कराया मामला

    राबड़ी ने भी ऐश्वर्या पर दर्ज कराया मामला

    राबड़ी-ऐश्वर्या का झगड़ा अब गंभीर राजनीतिक और कानूनी विवाद में तब्दील हो गया है। राबड़ी देवी ने भी ऐश्ववर्या के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत की है। इस मामले में राजद के विधायक और लालू परिवार के करीबी विधायक शक्ति सिंह यादव को गवाह बनाया गया है। राबड़ी देवी ने भी ऐश्वर्या पर हमला करने का आरोप लगाया है। विधायक शक्ति सिंह यादव का कहना है कि मैं उस दिन पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर झारखंड चुनाव की चर्चा के लिए गया हुआ था। अलाव के पास बैठ कर हम लोग आग ताप रहे थे। मैं राबड़ी देवी के साथ बात कर रहा था। इसी बीच ऐश्वर्या वहां चीखती हुई आयीं। मेरे समझाने पर वे भड़क गयीं। उन्होंने जलती हुई लकड़ी उठा कर जमीन पर जोर से पटक दिया। आग की चिनगारियां राबड़ी देवी के हाथ पर पड़ गयीं। महिला सुरक्षाकर्मियों ने जब ऐश्वर्या को संभालने की कोशिश की तो ऐश्वर्या ने राबड़ी देवी को लात से मारने की कोशिश की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+