क्या प्रेग्नेंट हैं नेहा कक्कड़, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते सामने आई तस्वीर तो होने लगी ये चर्चा
Neha Kakkar Pregnant: प्रेग्नेंट हैं नेहा कक्कड़, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते सामने आई तस्वीर, पति रोहन ने कही ये बात
Is Neha Kakkar Pregnant: क्या बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ प्रेग्नेंट हैं। शादी के डेढ़ महीने बाद ही नेहा कक्कड़ ने अपने पति रोहन प्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते एक तस्वीर शेयर की, जिसके बाद ये अफवाह उड़ने लगी कि नेहा कक्कड़ प्रेग्नेंट हैं। नेहा कक्कड़ ने अक्टूबर 2020 में रोहनप्रीत सिंह से शादी की थी और शुक्रवार 18 दिसंबर 2020 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेबी बंप जैसी दिखने वाली एक तस्वीर शेयर की है। नेहा कक्कड़ का ये इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो गया है। फोटो के साथ हालांकि नेहा ने प्रग्नेंसी के बारे में तो कुछ नहीं लिखा है लेकिन उनका हैशटैग "#KhyaalRakhyaKar" ने इस अफवाह को हवा दी।
Recommended Video

पति रोहनप्रीत सिंह ने नेहा के पोस्ट पर किया रिप्लाई
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह दोनों ने एक ही तस्वीर शुक्रवार 18 दिसंबर को अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की है। दोनों ने कैप्शन में हैशटैग #KhyaalRakhyaKar ही लिखा है। लेकिन नेहा की पोस्ट पर पति रोहनप्रीत सिंह ने रिप्लाई भी किया है।
रोहनप्रीत सिंह ने नेहा के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा है, ''अब तो कुछ ज्यादा ही ख्याल रखना पड़ेगा नेहू'' रोहनप्रीत सिंह के इस कमेंट के बाद फैन्स ने भी नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह को आने वाली जिंदगी को लेकर बधाई दी है।

सेलेब्रिटी दोस्तों ने कमेंट में लिखा- बधाई हो
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह माता-पिता बनने वाले हैं या नहीं ये तो उनके अधिकारिक बयान के बाद ही साफ हो पाएगा। लेकिन नेहा के फैन्स और उनके बॉलीवुड सेलेब्रिटी दोस्तों ने उन्हे बधाई देनी शुरू कर दी है। नेहा के टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें उनके पोस्ट के नीचे बधाई संदेश भेजा है। टीवी हस्ती में जय भानुशाली सहित कई लोगों ने नेहा को बधाई दी है।
नेहा ने रोहनप्रीत से अक्टूबर 2020 में शादी की थी और प्रग्नेंसी दिसंबर में... ये सवाल भी कई फैन्स पूछ रहे हैं।

नेहा की बेबी बंप वाली तस्वीर वायरल!
नेहा कक्कड़ की शादी की तरह उनकी बेबी बंप वाली तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हालांकि ये बेबी बंप है भी या नहीं इसकी कोई पुष्टी नहीं हुई है।
नेहा के तस्वीर शेयर करने के एक घंटे बाद ही तस्वीर पर 9 लाख से 75 हजार लाइक्स थे। वहीं हजारों लोगों ने तस्वीर पर कमेंट भी किया है।
नेहा और रोहनप्रीत हाल ही में कपिल शर्मा के शो में दिखे थे। दोनों ने शो में बताया था कि वो शादी के पहले एक-दूसरे को सिर्फ चार से पांच महीने पहले से ही जानते थे। दोनों की मुलाकात एक गाने की शूटिंग के दौरान हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications