सिद्धू की पत्नी ने कांग्रेस को कहा Good bye, पति के लिए भी कही बड़ी बात
Recommended Video
नई दिल्ली। आखिरकार वो ही हुआ जिसके कयास लंबे वक्त से लगाए जा रहे थे, पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने लगभग चार महीनों की लंबी खामोशी के बाद मीडिया में बयान दिया कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया है, अब वह किसी भी राजनीतिक पार्टी के साथ नहीं हैं। वह अब सिर्फ समाजसेवी हैं और उनका लक्ष्य अपने क्षेत्र में अब विकास करना है और अपने क्षेत्र के लोगों के हक के लिए वो ईमानदारी से लड़ती रहेंगी।

सिद्धू की पत्नी ने कांग्रेस को कहा अलविदा
अपने पति नवजोत सिंह सिद्धू के लिए नवजोत कौर ने कहा कि सिद्धू दिल के साफ इंसान हैं, सच बोलते हैं, उन्हें चालाकी नहीं आती। सिद्धू के मन में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ कभी कोई बात नहीं थी।

सिद्धू अमरिंदर सिंह को पिता तुल्य मानते थे लेकिन...
वह उन्हें पिता तुल्य समझते थे, वह उनसे कहते थे कि आप मुझे अपना बच्चा बनाकर रखो। मुझे पंजाब से प्यार है। मैं सारा काम छोड़कर आया हूं। न जाने कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसकी बात सुनी और यह सोचा कि नवजोत सिंह सिद्धू उनके खिलाफ हैं।

कांग्रेस की ओर से नहीं आया कोई बयान
फिलहाल पार्टी में उनकी कोई पूछ नहीं है, नवजोत ने ये भी कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने कई प्रोजेक्ट पास करवाए, पर जब उन्होंने मंत्री पद छोड़ा तो ये प्रोजेक्ट पूरे नहीं हो पाए, मतलब साफ है कि वो पंजाब सरकार पर भी आरोप लगा रही हैं।
हाईकमान के बयान का इंतजार
फिलहाल नवजोत कौर के इस बयान से साफ है कि वह और नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस ने किनारा कर चुके हैं। सियासी हलकों में यह चर्चा है कि सिद्धू दंपती कांग्रेस को अलविदा कह सकते हैं, अब सबको कांग्रेस के हाईकमान के बयान का इंतजार है, देखते हैं वो इस मसले पर क्या जवाब देते हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications