क्या ममता के सगे मुकुल रॉय जायेंगे बीजेपी में?
कोलकाता। सुनकर अजीब लगा ना लेकिन मीडिया में ऐसी सुगबुगाहट है कि शारदा घोटाला और सीबीआई की वजह से चर्चा में आये मुकुल रॉय ने पिछले दिनों भाजपा के कद्दावर नेताओं को साथ एक बैठक की है, हालांकि मुकुल रॉय और बीजेपी दोनों ने इस बात को सिरे से नकार दिया है लेकिन वनइंडिया को मिली जानकारी के हिसाब से मुकुल रॉय और बीजेपी के शीर्ष नेता लगातार एक-दूसरे के संपर्क में हैं।

गौरतलब है कि इन दिनों तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं का आकर्षण बीजेपी की ओर बढ़ गया है और बीजेपी ने खुले तौर पर कहा है कि हमारे रास्ते पूरी तरह से सबके लिए खुले हैं लेकिन हम उन्हीं को अपने घर में आने का मौका देंगे जिन पर किसी घोटाले का आरोप ना हो।
मुकुल रॉय और बीजेपी में हुई मुलाकात?
आपको बता दें कि मुकुल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी और तृणमूल के दूसरे बड़े कद्दावर नेता माने जाते हैं। हालांकि इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी और कहा था कि वह केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष उपस्थित होने के संदर्भ में एजेंसी से संपर्क करेंगे। सीबीआई ने शारदा घोटाला मामले में उन्हें सम्मन जारी किया है।
मुकुल रॉय को मिला है सीबीआई का नोटिस
राज्यसभा सांसद ने कहा था कि मैं सीबीआई से संपर्क करूंगा और मैं उन्हें वहां आने की जानकारी दूंगा। मैं इस मुद्दे पर अपनी पार्टी के नेताओं से चर्चा करूंगा। हालांकि खुले तौर पर रॉय ने शारदा घोटाले में अपनी भूमिका से एकबार फिर इंकार किया था। उन्होंने कहा था मैं फिर कहता हूं कि मैं अपनी पूरी जिंदगी में कभी भी किसी अनैतिक गतिविधि में शामिल नहीं रहा हूं।
रॉय ने शारदा घोटाले में अपनी भूमिका से इंकार किया
शारदा मामले में तृणमूल के कई नेताओं को सीबीआई गिरफ्तार कर चुकी है, वहीं कई से पूछताछ को भी अंजाम दिया है। उन्होंने कहा था कि शारदा घोटाले के नाम पर भाजपा नेता सीबीआई का इस्तेमाल राजनीतिक प्रतिशोध के लिए कर रहे हैं। बंगाल के लोगों ने अब सीबीआई की पारदर्शिता व निश्पक्षता पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है।
भाजपा नेता सीबीआई का इस्तेमाल राजनीतिक प्रतिशोध के लिए कर रहे हैं
लेकिन इसी बीज बीजेपी के साथ उनकी मीटिंग और लगातार संपर्क में होने की खबरों ने तृणमूल के अंदर एक खलबली पैदा कर दी है जिसका असर निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में दिखायी देगा।
-
Suvendu Adhikari Net Worth: नंदीग्राम से पर्चा भरते ही चर्चा में शुभेंदु अधिकारी, कितनी है उनकी कुल संपत्ति? -
'Goa में AAP को मौका दें, 1 महीने में बिजली FREE कर देंगे', Arvind Kejriwal का तगड़ा वादा -
HS Phoolka joins BJP: 1984 के जख्मों पर मरहम लगाने वाले 'हाथ' ने थामा 'कमल', कौन हैं एच.एस. फूलका? -
Assam election: रैली में जमकर नाचे CM हिमंत, BJP और कांग्रेस कितनी सीटें जीतेगी? कर दी भविष्यवाणी, Video -
Assam Election में BJP का मास्टर प्लान! UCC से 2 लाख नौकरी तक, संकल्प पत्र में इन वादों ने बढ़ाई चुनावी गर्मी -
West Bengal Polls 2026: 'स्टूडेंट बनना चाहता हूं', क्यों भाजपा में शामिल हुए Leander Paes? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications