मसूद अजहर की मौत की खबर के बाद खुफिया एजेंसिया अलर्ट, सच जानने की कोशिश में जुटीं
नई दिल्ली। जैश ए मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर की मौत की खबरों के बाद खुफियां एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इस तरह की रिपोर्ट हैं कि रावलपिंडी के एक अस्पताल में मसूद की मौत हो गई है, जहां बीते कुछ दिनों से उसका इलाज चल रहा था। दावा किया गया है कि मसूद भारतीय वायुसेना के हमले में घायल हुआ था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि कोई आधिकारिक पुष्टि इसकी नहीं हो सकी है।

मसूद की मौत की खबरों में कितनी सच्चाई
मसूद अजहर की मौत की खबरों के बाद खुफियां एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। एजेंसिया इस सच का पता लगाने की कोशिश में हैं कि मसूद अजहर की मौत हुई है या फिर किसी खास प्लान के तहत पाकिस्तान उसकी मौत की खबरों हवा दे रहा है। एजेंसिया उसकी मौत का सच जानने की कोशिश कर रही हैं।

पाक विदेश मंत्री कह चुके अस्पताल में होने की बात
इन सबके बीच आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की तरफ से बयान आया है कि मसूद अजहर सही सलामत है। वहीं पाकिस्तान के सीनियर पत्रकार ने भी कहा है कि मसूद अजहर के मारे जाने की खबर गलत है। हाल ही में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जैश चीफ मौलाना मसूद अजहर पाकिस्तान में है। उसकी किडनी खराब है, इसलिए उसका इलाज चल रहा है।

पुलवामा हमले में जैश का हाथ
14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर फिदायीन हमलावर ने हमला किया था, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी जैश ए मोहम्मद ने ली थी। इससे पहले भी भारत में हुए कई आतंकी हमलों में जैश का हाथ माना जाता है। बता दें कि सरगना मसूद अजहर को कश्मीर के अनंतनाग से फरवरी 1994 में गिरफ्तार किया गया था। पांच साल वो भारत की जेल में रहा। 1999 में उसके गुर्गों ने एक भारतीय विमान का अपहरण कर लिया। विमान में फंसे यात्रियों के बदले तत्कालीन सरकार को मसूद को छोड़ना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications