CCTV फुटेज हुआ लीक, राहुल गांधी और हार्दिक पटेल के बीच मुलाकात का दावा

नई दिल्ली। हार्दिक पटेल लगातार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से अहमदाबाद के होटल में मिलने के आरोपों को नकार रहे हैं। मंगलवार को हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर कहा, 'मैं राहुल गांधी जी से नहीं मिला लेकिन जब मिलूंगा पूरे हिंदुस्तान को बता के जाऊंगा !! उनके अगले गुजरात दौरें पर हम मिलेंगे !! भारत माता की जय।' लेकिन इस बीच होटल के लीक हुए एक सीसीटीवी फुटेज में हार्दिक पटेल होटल के गलियारे में टहलते हुए और एक कमरे में जाते हुए दिख रहे हैं। तमाम न्यूज चैनलों का दावा है कि हार्दिक पटेल और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बीच "गुप्त मुलाकात" हुई थी।

CCTV फुटेज हुआ लीक, राहुल गांधी और हार्दिक पटेल के बीच मुलाकात का दावा

भाजपा इस सीसीटीवी का हवाला देकर हार्दिक पटेल पर कांग्रेस का एजेंट करार देते हुए कांग्रेस से मिले होने का आरोप लगा रही है। वहीं इस मामले पर हार्दिक ने खंडन करते हुए कहा कि वो होटल में कांग्रेस के गुजरात प्रभारी अशोक गहलोत से मिलने गए थे। हार्दिक ने कहा कि 'जो यह कहते हैं कि मैं कांग्रेस का एजेंट हूं, वे वास्तव में भाजपा के एजेंट हैं। भाजपा के नेता क्या कहते हैं, मैं इस पर ध्यान नहीं देता।'

हार्दिक पटेल ने कहा कि किसी से मिलना कोई गुनाह नहीं है जो बीजेपी ऐसे आरोप लगा रही है। मैंने राहुल गांधी से कोई मुलाकात नहीं की लेकिन राहुल गांधी के अगले गुजरात दौरे पर उनसे जरूर मिलूंगा और पाटीदार समाज की मांगो को उनके सामने रखूंगा। हार्दिक ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक पांच सितारा होटल का सीसीटीवी फुटेज कैसे लीक हो सकता है? गुजरात अब एक सर्विलांस रिपब्लिक बन गया है जहां भाजपा सबकी जासूसी करा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+