नवाज शरीफ के साथ दाऊद इब्राहिम भी आ सकते हैं भारत !

26 मई को राष्ट्रपति भवन में होने वाले प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए भाजपा समेत नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भी न्यौता भेजा है। शरीफ ने न्यौते का कुबूल भी कर लिया है और सुबह 26 मई को 11 बजे नई दिल्ली भी पहुंच जाएंगे। इस मामले को कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ताओं ने तूल पकड़ा दिया है।
शकील अहमद ने कहा है कि नवाज शरीफ सिर्फ इसलिए भारत आ रहे हैं क्योंकि वहां उन पर सेना जाने का दबाव डाल रही है। शकील ने यह भी कहा है कि शरीफ अपने साथ दाऊद इब्राहिम को भी लेकर आ सकते हैं। कांग्रेस नेताओं ने मोदी की इस पहल का विरोध भी किया है। शकील ने कहा कि मोदी प्रचार के दौरान जनता से पाकिस्तानी विरोधी वायदे कर रहे थे और अब पाकिस्तान के साथ दोस्ती कर जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications