Jasprit Bumrah Marriage: तो ये हैं वो खूबसूरत हसीना, जिससे जसप्रीत को लगी है 'प्रीत'?

नई दिल्ली। क्रिकेट और फिल्मों का संगम हमेशा से ही लोगों के लिए बीच आकर्षण का केंद्र रहा है। इतिहास गवाह है कि क्रिकेट के पिच पर चौके-छक्के लगाने वाले कई बैट्समैन या फिर 'यार्कर' फेंककर बल्लेबाज को चारों खाने चित्त करने वाले बहुत सारे गेंदबाज कई फिल्मी अभिनेत्रियों के इश्क में गिरफ्तार हो चुके हैं, उनमें से कुछ तो सफल रहे और उनके प्यार को मंजिल मिल गई और कुछ ऐसे हैं जिनका इश्क क्रिकेट के मैदान में चर्चा का विषय तो रहा लेकिन मुकाम हासिल नहीं कर पाया।

Recommended Video

    Jasprit Bumrah is rumored to marry Telugu actress Anupama Parmeswaran | वनइंडिया हिंदी
    फिल्मी तारिका के प्यार की गिरफ्त में आ चुके हैं...

    फिल्मी तारिका के प्यार की गिरफ्त में आ चुके हैं...

    आजकल ऐसे ही एक भारतीय स्टार क्रिकेटर के बारे में बातें हो रही हैं कि वो भी एक फिल्मी तारिका के प्यार की गिरफ्त में आ चुके हैं और अब दोनों ही अपने इश्क पर शादी की मुहर लगाने जा रहे हैं। जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं भारत के स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह की।

    अनुपमा के साथ इश्के के चर्चे

    जिनके बारे में खबर है कि वो दक्षिण भारत की खूबसूरत अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन के साथ शादी करने जा रहे हैं। हालांकि इस बारे में कोई भी अधिकारिक घोषणा दोनों की ओर से नहीं हुई है लेकिन पिछले दो साल से दोनों ही सितारों के प्यार की कहानी लगातार सुनी जा रही है।

     बुमराह ने मांगी छु्ट्टी......

    बुमराह ने मांगी छु्ट्टी......

    दरअसल ये मामला इसलिए सामने आया क्योंकि बुमराह ने निजी कारणों का हवाला देकर बीसीसीआई से लंबी छुट्टी मांगी थी और इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में ना खेलने की असमर्थता व्यक्त की थी। खबर है बीसीसीआई ने उनकी छुट्टी को मंजूरी दे दी है। इधर बुमराह ने छुट्टी मांगी तो उधर अभिनेत्री अनुपमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'हैप्पी हॉलीडे स्टेटस' पोस्ट कर दिया। बस इसी के बाद से ये हलचल मच गई कि ये दोनों छुट्टी लेकर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

    बहुत खूबूसूरत हैं अनुपमा परमेश्वरन

    बहुत खूबूसूरत हैं अनुपमा परमेश्वरन

    आपको बता दें कि बेइतंहा हुस्न की मल्लिका अनुपमा तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं और वो टॉलीवुड का भी चर्चित चेहरा हैं, वो सोशल मीडिया की काफी एक्टिव सदस्य हैं, अनुपमा ने 2015 में 'प्रेमम' नाम की फिल्म से अपना करियर शुरू किया था।

    जसप्रीत तो लगी है 'प्रीत'?

    जसप्रीत तो लगी है 'प्रीत'?

    वैसे तो बुमराह को लोग काफी शर्मिला और कम बोलने वाला खिलाड़ी कहते हैं लेकिन अनुपमा से पहले उनका नाम क्रिकेट एंकर/प्रेजेंटर संजना गणेशन और 'मद्रास कैफे' फिल्म में काम कर चुकीं अभिनेत्री राशि खन्ना से भी जुड़ चुका हैं। मालूम हो कि संजना गणेश और बुमराह के रिलेशन की खबर आईपीएल के दौरान सामने आई थीं। वो स्टार स्पोर्ट्स के साथ जुड़ी रही हैं। हालांकि बाद में सारी बातें अफवाहें ही निकलीं।

    बुमराह की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार

    अभी तक बुमराह को लेकर अफेयर की ही बातें हो रही हैं लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि बुमराह को लेकर शादी की बातें की जा रही हैं। फिलहाल अब सबको बुमराह की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+