'आप' के एक तरफ कुंआ तो दूसरी तरफ खाई: किरण बेदी

Is AAP between devil and deep sea tweets: Kiran Bedi
नई दिल्‍ली। टीम अन्‍ना की सदस्‍य और अरविंद केजरीवाल की पूर्व सहयोगी किरण बेदी ने ट्वीट किया है कि दिल्‍ली में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब आम आदमी पार्टी के सामने एक तरफ कुंआ तो दूसरी तरफ खाई है। अगर 'आप' सरकार बनाती है तो उसे अपने दुश्‍मन से हाथ मिलाना होगा और अगर नहीं बनाती है तो उस पर जिम्‍मेदारियों से भागने का आरोप लगेगा।

गौर हो कि आम आदमी पार्टी ने दिल्‍ली में सरकार बनाने के संकेत दे दिये हैं वहीं टीम अन्‍ना की सहयोगी किरण बेदी से उनकी तल्‍खी अब जगजाहिर हो चुकी है। यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि किरण ने बयान दिया था कि 'आप' को भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनानी चाहिए क्‍योंकि कांग्रेस और उसकी नीतियों का विरोध करने के कारण ही जनता ने उन्‍हें समर्थन दिया है और अगर अब वह कांग्रेस से हाथ मिलाते हैं तो उन पर सवाल खड़े होते हैं।

केजरीवाल द्वारा राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा करने के बाद अन्‍ना हजारे उनसे अलग हो गये थे, अन्‍ना और केजरीवाल के मतभेद संसद में पास हुए लोकपाल बिल पर भी नजर आये थे। जहां अन्‍ना लोकपाल बिल पर संतुष्‍ट थे वहीं केजरीवाल ने इसे 'जोकपाल' करार दिया। केजरीवाल ने कहा था कि यह वो बिल नहीं है जिसके लिए दो साल पहले आंदोलन किया गया था।

इसके अलावा केजरीवाल की पार्टी ने अन्‍ना जब अनशन कर रहे थे तो उसी समय पार्टी की सफलता का जश्‍न भी मनाया था, जिस पर किरण बेदी ने नाराजगी जाहिर की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+