FACEBOOK पर कैंडी क्रश रिक्वेस्ट से तंग हैं और पाना चाहते हैं छुटकारा तो जरूर पढ़ें

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। फेसबुक पर जैसे ही आपको कोई कैंडी क्रश का इन्विटेशन भेजता है आप गुस्से में आ जाते हैं। लेकिन अब इस परेशानी का हल मिल गया है। जी हां फेसबुक पर मिलने वाले गेम इन्विटेशन से परेशान हो चुके यूजर्स के लिए राहत भरी खबर है। अब आप इस तरह के सभी रिक्वेस्ट और रिमाइंडर को ब्लॉक कर सकते हैं।

Irritated by ‘Candy Crush’ invites on Facebook? Now you can block them
फेसबुक ने अब ऐसा ऐप शुरु किया है जिसके माध्यम से बस एक क्लिक से आप ऐसे रिक्वेस्टों को ब्लॉक कर सकते हैं। फेसबुक यूजर्स की सर्वाधिक शिकायतें एप और गेम से जुड़ने के लिए मिलने वाले संदेशों को लेकर रही है। इससे छुटकारा पाने के लिए फेसबुक यूजर्स को अपने अकाउंट सेटिंग में थोड़ा सा बदलाव करना होगा। इसके लिए आप सेटिंग में बाईं ओर दिए गये 'ब्लॉकिंग' के विकल्प को चुनें।

वहां आपको ब्लॉक ऐप इनवाइट्स का ऑप्शन मिलेगा। यहां आप उस मित्र या व्यक्ति का नाम टाइप करें जिससे मिलने वाले रिक्वेस्ट से आप तंग आ चुके हैं। ब्लॉक करें और फिर वो मित्र या व्यक्ति आपको इस तरह के रिक्वेसट नहीं भेज पाएगा। इसी सेटिंग का उपयोग कर आप किसी विशेष ऐप को भी हमेशा के लिए ब्लॉक कर सकते हैं। साथ ही आप मित्रों को किसी समारोह के लिए निमंत्रित करने से भी ब्लॉक किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+