VIRAL: लॉर्ड्स के मैदान पर क्रिकेट मैच का मजा ले रहे इरफान खान, सोशल मीडिया पर इस पत्रकार का दावा
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान इन दिनों लंदन में अपना इलाज करा रहे हैं। इरफान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं और इसी सिलसिले में पिछले काफी वक्त से लंदन में हैं। लंदन से इरफान की कोई खबर नहीं आई है और फैंस उनकी सेहत के बारे में जानने को उत्सुक हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर इरफान खान इन दिनों लंदन में अपना इलाज करा रहे हैं। इरफान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं और इसी सिलसिले में पिछले काफी वक्त से लंदन में हैं। लंदन से इरफान की कोई खबर नहीं आई है और फैंस उनकी सेहत के बारे में जानने को उत्सुक हैं। इसी बीच उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जिसमें वो लॉर्ड्स के ग्राउंड पर क्रिकेट का मजा लेते दिख रहे हैं। इरफान की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

इस तस्वीर में कहीं इरफान ही तो नहीं?
इरफान खान की ये फोटो पाकिस्तानी पत्रकार जैनब अब्बास ने शेयर की है। जैनब ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'एक्टर इरफान खान लॉर्ड्स में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मैच का लुत्फ उठाते हुए।' इस पत्रकार का दावा है कि मैच में इरफान खान ही मौजूद थे और ये कोई उनका हमशक्ल नहीं है। तसवीर में दिख रहा शख्स भी एकदम इरफान जैसा ही लग रहा है।

इरफान की बीमारी पर नहीं आया परिवार का बयान
हालांकि इरफान या उनके परिवार की तरफ से इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है। आखिरी बार इरफान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी बीमारी की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने दुलकर सलमान और मिथिला पार्कर के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'कारवां' को लेकर ट्वीट किया था। इसके बाद से फैंस इरफान की सेहत का हाल जानने के लिए बेताब हुए जा रहे हैं।

शूजीत सरकार ने कहा था, 'ठीक हैं इरफान'
कुछ दिन पहले इरफान के करीबी दोस्त शूजीत सरकार ने उनकी सेहत पर अपडेट दिया था। सरकार ने बताया था, 'इरफान की तबीयत में पहले के मुकाबले काफी सुधार हुआ है। मैंने इरफान की पत्नी से बात की। उनका इलाज काफी बेहतर चल रहा है। वो इस समय यूरोप में है। अगले महीने मैं भी उनसे मिलने जाने का प्लान बना रहा हूं। हम उम्मीद करते है इस साल के अंत तक इरफान शूटिंग पर लौट आएंगे।'
ये भी पढ़ें: 'इरफान के पास जीने के लिए है बस एक महीने का वक्त', जानिए इस खबर की क्या है सच्चाई?
-
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई -
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख सकेंगे ये फिल्म? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
'Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया', राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत? -
Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट -
'Samay Raina तू गधे पर बैठने लायक है', कॉमेडियन पर बौखलाए 'शक्तिमान', मच गया हंगामा, क्या है मामला? -
Amitabh Bachchan नहीं, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं जया बच्चन, करना चाहती थीं शादी, ऐसे टूटा रिश्ता












Click it and Unblock the Notifications