Irrfan Khan: नहीं रहा TV का 'बद्रीनाथ', हुआ था न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर, जानें इस रोग के लक्षण और कारण
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के बेमिसाल एक्टर इरफान खान ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया, मंगलवार को कोलन इनफेक्शन के चलते उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, इससे पहले शनिवार को उनकी मां का भी निधन हो गया था,भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने अभिनय का डंका बजवा चुके बहुमुखी प्रतिभा के धनी इरफान खान को दो साल पहले 'न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर' नामक बीमारी हुई थी, जिसके इलाज के लिए वो विदेश भी गए थे, हालांकि लंबा इलाज कराने के बाद जब उनकी वतन वापसी हुई थी, तो लगा कि अब सब ठीक हो गया है लेकिन बुधवार को वो जिंदगी और मौत के बीच चल रही जंग को हार गए और हम सब को छोड़कर हमेशा के लिए चले गए।
Recommended Video

इरफान को हुआ था न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर
टीवी के मशहूर शो 'चंद्रकांता' के बद्रीनाथ और सोमनाथ के रूप में लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले इरफान खान को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था, जिसके इलाज के लिए वो लगभग एक साल तक लंदन में रहे थे, मालूम हो कि न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर एक दुर्लभ प्रकार का ट्यूमर होता है, जो शरीर के किसी भी भाग में हो सकता है, वैसे यह ट्यूमर ज्यादातर मामलों में फेफड़े, अग्नाशय, छोटी आंत, अपेन्डिक्स और रेक्टम को प्रभावित करता है।

न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर काफी घातक है
मालूम हो कि न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से अंत: स्रावी ग्रंथियों प्रभावित होती हैं, अंतःस्रावी ग्रंथियां उन ग्रंथियों को कहा जाता है, जो अपने हार्मोन सीधे रक्तधारा में छोड़ देती हैं, न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर ग्रंथियों के इसी काम को प्रभावित करता है और इस वजह से इंसान का तंत्रिकातंत्र प्रभावी हो जाता है।

न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के लक्षण
- बुखार
- बार-बार पेशाब जाना
- भूख ना लगना
- तनाव, बेचैनी, घबराहट
- सांस की तकलीफ
- उच्च रक्तचाप
- थकान
- कमजोरी
- पेट में दर्द, ऐंठन,
- बिना वजह तेजी से वजन बढ़ना या घटना
- खांसी
- पैरों में सूजन
- सूखी और रूखी त्वचा

न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के कारण
- न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर आनुवांशिक हो सकता है।
- कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर होने की संभावना होती है।
- अल्ट्रा वायलेट किरणों की वहज से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हो सकता है।
- कभी-कभी गलत लाइफस्टाइल भी इस रोग का कारण होती है।












Click it and Unblock the Notifications