इरफान पठान की तस्वीर में पत्नी का चेहरा दिखा ब्लर, रिचा चड्ढा का आया रिएक्शन
इरफान पठान और पत्नी की तस्वीर पर रिचा चड्ढा का आया रिएक्शन
मुंबई, 26 मई: क्रिकेटर और कमेंटेटर इरफान पठान की पत्नी सफा बेग और बेटे के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सफा के चेहरा ब्लर है। इसको लेकर कई लोगों ने इरफान को रुढ़िवादी कहते हुए आलोचना की है। जिसके बाद इरफान ने कहा है कि ये उन्होंने नहीं किया है बल्कि सफा का ही फैसला था। इस तस्वीर पर काफी कमेंट आ रहे हैं, अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने भी इस पर कमेंट किया है।
Recommended Video

पत्नी ने अपनी मर्जी से तस्वीर में चेहरे को धुंधला किया
सफा ने ही ये फोटो शेयर की थी, जिसमें उनका चेहरा ब्लर दिख रहा है। इसको लेकर जब सोशल मीडिया पर इरफान पठान को ट्रोल किया गया तो उन्होंने इसको लेकर ट्वीट किया। इरफान ने ट्वीट कर लिखा, ये तस्वीर मेरी वाइफ ने मेरे बेटे के अकाउंट से पोस्ट की। तस्वीर को लेकर काफी नफरत भरे कमेंट किए जा रहे हैं। मैं फोटो को यहां पोस्ट करते हुए कहना चाहता हूं कि मेरी पत्नी ने अपनी मर्जी से इस तस्वीर में अपने चेहरे को धुंधला किया है। बता दूं कि मैं उसका मालिक नहीं, हमसफर हूं।

रिचा ने किया ट्वीट
इरफान पठान ने ये तस्वीर हैशटैग herlifeherchoice के साथ की है। रिचा ने इरफान के इस ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा- लवली फैमिली। रिचा ने दिल की इमोजी भी बनाई है। यानी रिचा ने इरफान का समर्थन भी किया है।

सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़
इरफान की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ आई हुई है। ज्यादातर लोग इरफान पठान पर इसको लेकर सवाल उठाते दिखें। वहीं कई लोग इस पोस्ट पर इरफान का सपोर्ट भी करते दिखे। बता दें कि कई साल तक भारतीय क्रिकेट टीम में खेल चुके इरफान पठान ने जेद्दा की मॉडल बेग से 2016 में शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications