टिकट बुकिंग को लेकर IRCTC ने दी बड़ी राहत, अब मार्च तक नहीं लगेगा सर्विस चार्ज

नई दिल्ली। ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग करते हैं तो आपके लिए राहत की खबर है। दरअसल IRCTC ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लगने वाले सर्विस चार्ज को लेकर बड़ा फैसला किया है। आईआरसीटीसी से ऑनलाइन ट्रेन का टिकट बुक करने पर मार्च 2018 तक सर्विस चार्ज नहीं लेने का फैसला किया है।

 IRCTC का बड़ा फैसला

IRCTC का बड़ा फैसला


आईआरसीटीसी ने बड़ा फैसला करते हुए लोगों को राहत दी है और ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर मार्च 2018 तक सर्विस चार्ज नहीं लेने का फैसला किया है। अब ई-टिकट पर आपको मार्च तक सर्विस चार्ज नहीं देना होगा। ऐसा लोगों को डिजिटल पेमेंट की ओर आकर्षित करने के लिए किया जा रहा है।

 नोटबंदी के बाद लिया था फैसला

नोटबंदी के बाद लिया था फैसला

आईआरसीटीसी ने पिछले साल नवंबर में नोटबंदी के बाद ई-टिकटों पर सर्विस चार्ज नहीं लेने का फैसला किया था। केंद्र सरकार के फैसले को मानते हुए आईआरसीटीसी ने डिजिटल मोड पर टिकट बुक करने पर सर्विस चार्ज माफ कर दिया गया था। लेकिन ये नियम 30 जून तक ही लागू था, जिसे बाद में बढ़ाकर 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया था।

 20 से 40 रुपए प्रति टिकट लगते है सर्विस चार्ज

20 से 40 रुपए प्रति टिकट लगते है सर्विस चार्ज


रेलवे ने अब ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर सर्विस चार्ज मार्च 2018 तक माफ कर दिया है। आपको बता दें कि आईआरसीटीसी से ऑनलाइन टिकट बुक कराने पर 20 से 40 रुपए प्रति टिकट आपको सर्विस चार्ज देना पड़ता है, लेकिन अब आपको इसमें राहत मिल गई है।

 डिजिटल पेमेंट की सुविधा

डिजिटल पेमेंट की सुविधा


रेलवे ने आईआरसीटीसी के माध्यम से टिकट बुकिंग करने के लिए के लिए लोगों को कई विक्लप लोगों को दिए हैं। आप नेट बैंकिंग, क्रेडिंट कार्ड डेबिट कार्ड और माबाइल वॉलेट से टिकट का भुगतान कर सकते हैं। रेलवे ने हाल ही में मोबिक्विक के साझेदारी की है। मोबिक्विक के साथ आईआरसीटीसी ने ईजी-टू-यूज इंटरफेज शुरु करने के लिए साझेदारी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+