लॉकडाउन बढ़ने पर e-tickets रिफंड को लेकर IRCTC का बड़ा बयान

नई दिल्ली- अगर आपने 15 अप्रैल से लेकर 3 मई तक के बीच किसी ट्रेन में ई-टिकट बुक करा रखा है तो ऐसे यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन की ओर से बहुत बड़ी जानकारी सामने आई है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज खत्म हो रहे 21 दिनों के लॉकडाउन की मियाद अगले महीने की तीन तारीख तक के लिए बढ़ा दी है। इसके चलते जिन रेल यात्रियों ने आईआरसीटीसी के जरिए ई-टिकट बुक करा रखा है उनके पैसे रिफंड की पूरी जानकारी सामने आ गई है।

Recommended Video

      3 May तक Lockdown, Railway ने कहा- E-Ticket Cancel करने की जरूरत नहीं | PM Modi | वनइंडिया हिंदी
      IRCTCs big statement regarding e-tickets refund on lockdown extension

      आईआरसीटीसी ने भारतीय रेलवे के लिए 15 अप्रैल से 3 मई तक के लिए जितने भी टिकट की बुकिंग कर रखी है, उन सबके पैसे खुद-ब-खुद यात्रियों के संबंधित बैंक खातों में वापस लौट जाएंगे। मतलब, आईआरसीटीसी के यूजर्स को अपनी ई-टिकट कैंसिल करने की जरूरत नहीं है। उनका पूरा ट्रेन किराया उनके उन बैंक खातों में वापस हो जाएंगे, जिससे उन्होंने टिकट के लिए भुगतान किया था। यानि आप इस बात के लिए परेशान ना हों कि आपको टिकट कैंसिल कराना होगा और तब आपके पैसे वापस होंगे। यही नहीं इस तरह से टिकट वापसी में आईआरसीटीसी यूजर्स के टिकट के पैसों से कोई चार्ज भी नहीं काटेगा और वो सारे पैसे वापस हो जाएंगे, जितने टिकट कटवाते वक्त देने पड़े थे।

      बता दें कि जो ट्रेनें आईआरसीटीसी खुद ऑपरेट करती है, उन्हें पहले ही 30 अप्रैल तक के लिए कैंसिल किया जा चुका था। लेकिन, बहुत लोगों ने 15 अप्रैल से लॉकडाउन खत्म होने की उम्मीद में अपनी टिकट बुक करा रखी थी, लेकिन लॉकडाउन आगे बढ़ने की वजह से उन्हें अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ेगी।

      गौरतलब है कि पीएम मोदी ने देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सबकी मांगों के मुताबिक लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है। पीएम मोदी ने कहा है कि 20 अप्रैल से जिन इलाकों में हालात अच्छे होंगे, वहां लॉकडाउन की पाबंदियों में कुछ छूट देने पर विचार किया जा सकता है। लेकिन, इसके लिए जरूरी है कि उन जगहों पर इस दौरान कोरोना के कोई नए मामले सामने नहीं आएं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+