आईआरसीटी से भी बुक करा सकेंगे हवाई टिकट

नई दिल्ली। इंडियन रेलवे एंड कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) अब रेलवे के साथ-साथ हवाई टिकट बुकिंग की भी सुविधा देगा। आईआरसीटीसी के माध्यम से अब जेट एयरवेज, एयर इंडिया और एयर विस्तारा जैसी एयरलाइनंस के टिकटबुक किए जा सकेंगे। आईआरसीटी की इस सुविधा से यात्रियों को काफी सहूलियत होने की उम्मीद है।

 59 रुपए के कंवेंस चार्ज में बुक होगा टिकट

59 रुपए के कंवेंस चार्ज में बुक होगा टिकट

आईआरसीटी की इस सुविधा के तहत हवाई टिकट 59 रुपए कवेंस चार्ज देकर बुक कराया जा सकेगा। मोबाइल एप से भी टिकट की बुकिंग करा सकते हैं। हालांकि मोबाइल ऐप से कुछ शर्तों के साथ टिकट बुक होगा। जैसे इसके माध्यम से आप एक बार में सात से ज्यादा टिकट नहीं बुक करा पाएंगे।

ट्विटर हैंडल पर दी जानकारी

ट्विटर हैंडल पर दी जानकारी

आईआरसीटीसी ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि वो देश-विदेश की यात्राओं के लिए सस्ते टिकट उपलब्ध कराएगा। आईआरसीटीसी के ट्विटर हैंडल से गिए ट्वीट में बताया गया कि देश या देश से बाहर की हवाई यात्रा के लिए सस्ते दामों पर टिकट की बेस्ट डील पाएं। आईआरसीटीसी एयर ऐप आईओएस और एंड्रायड दोनों के लिए उपलब्ध है।

सात से ज्यादा टिकट के लिए ये करें

सात से ज्यादा टिकट के लिए ये करें

ऐप से सात टिकट ही बुक हो सकते हैं। सात से ज्यादा लोगों की बुकिंग कराने के लिए एयरलाइन से ही संपर्क करना होगा। टिकट का भुगतान क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, पेमेंट पे और यूपीआई के माध्यम से कर सकते हैं। टिकट कैंसल कराने के लिए फ्लाइट के समय से 6 घंटे पहले सूचना देनी होगी। टिकट कैंसल कराने के बाद रिफंड दिन के भीतर वापस हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+