IRCTC Tour Package: होली पर करना चाहते हैं माता वैष्णो देवी के दर्शन, तो मिस न करें यह टूर पैकेज
IRCTC Tour Package: रंगो का त्योहार होली 14 मार्च को है और अगर आप होली पर माता वैष्णो देवी के दर्शन का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी (irctc vaishno devi tour package) अपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। खास बात यह है कि IRCRC के इस टूर पैकेज में धार्मिक और एडवेंचर दोनों शामिल हैं और इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है।
IRCTC ने यह ऑफर कामकाजी लोगों के लिए निकाला है, जिन्हें कम से कम छुट्टी की ज़रूरत होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप आज जाएंगे और अगले दिन घर वापस लौट आएंगे। इसे 'हवाई विजिट' कहा जा सकता है। दिल्ली और एनसीआर के निवासी इसका लाभ उठा सकते हैं क्योंकि यात्रा दिल्ली से शुरू होती है।

आईआरसीटीसी का विशेष यात्रा पैकेज
पैकेज में 9 मार्च को जाएंगे और 10 मार्च को वापस घर लौट आएंगे। होली के करीब होने के कारण, सीटें जल्दी भर सकती हैं, इसलिए समय पर बुकिंग कराने की सलाह दी जाती है। यात्रा सुबह 6 बजे नई दिल्ली स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन से शुरू होगी जो माता वैष्णो देवी कटरा तक जाएगी।
दोपहर में कटरा पहुंचने पर मेहमान एक आलीशान होटल में ठहरने की व्यवस्था होगी। इसके बाद माता वैष्णो देवी के दर्शन कर रात में होटल में रुकिए और सुबह होटल में ब्रेकफास्ट करिए। इसके बाद स्थानीय बाजार घूमिए और शॅपिंग कीजिए। इसके बाद वंदेभारत में सवार होकर खाते पीते हुए वापस दिल्ली पहुंच जाइए।
कितना होगा AC के सफर का किराया
माता वैष्णो देवी की इस दो दिवसीय यात्रा का किराया IRCTC द्वारा 7,290 रुपये है। इस पैकेज में वंदे भारत यात्रा, होटल में ठहरने की व्यवस्था, स्थानीय परिवहन और नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना सहित सभी भोजन शामिल हैं। इस योजना के तहत होटल के कमरे तीन लोगों के बीच साझा किए जाते हैं।
सात हजार तक होगा होटल का किराया
अगर दो लोग किसी तीसरे व्यक्ति के साथ कमरा साझा नहीं करना चाहते हैं, तो वे 7,660 रुपये में कमरा ले सकते हैं। जो लोग किसी और के साथ कमरा साझा किए बिना निजी कमरा चाहते हैं, उनके लिए किराया 9,145 रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications