खुशखबरी! अब तत्काल टिकट कैंसिल करने पर रेलवे देगा पूरा पैसा, जानें क्या है नियम
नई दिल्ली। अगर आप रेलवे से सफर करते हैं तो ये खबर ध्यान से पढ़ें। खबर आपके फायदे की है। रेलवे ने तत्काल टिकटों को लेकर रेलवे ने बड़ा बदलाव किया है। अब तत्काल टिकट कैंसिल करवाने पर आपको पूरा पैसा वापस मिलेगा । जी हां अब तत्काल टिकट कैंसिल करवाने पर आपको पूरा रिफंड वापस मिलेगा, हालांकि इसके लिए कुछ शर्तों का पालन करना होगा। अगर आप उन शर्तों का पालन करते हैं तो आपको कंफर्म तत्काल टिकट के कैंसिलेशन का पूरा पैसा वापस मिलेगा।

तत्काल टिकट कैंसिल कर मिलेगा पूरा रिफंड
अगर आपने IRCTC की वेबसाइट या फिर रेलवे के टिकट काउंटर से तत्काल टिकट लिया है तो इन टिकटों के कैंसिलेशन पर आपको पूरा पैसा वापस मिल जाएगा। रेलवे ने इसके लिए कुछ शर्तें रखी है। रेलवे की इन शर्तों के मुताबिक अगर ट्रेन 3 घंटे या उससे अधिक लेट होती है तो आप कंफर्म तत्काल टिकट पर भी पूरा रिफंड पा सकते हैं।

इन शर्तों पर वापस मिलेगा पैसा
इसके अलावा अगर किसी ट्रेन का रूट डायवर्ट हो जाता है और ट्रेन आपके बोर्डिंग स्टेशन पर नहीं पहुंचती या फिर कोच डैमेज होने या फिर निर्धारित कोच में यात्रा की सुविधा नहीं मिलने पर कंफर्म तत्काल टिकट पर पूरा रिफंड मिलेगा।

तत्काल टिकट के नियम
रेलवे के नियम के मुताबिक आप सफर से एक दिन पहले तत्काल टिकट बुक कर सकते है। एसी के लिए 10 बजे और स्लीपर के लिए 11 बजे से तत्काल टिकटों की बुकिंग होती है। तत्काल टिकट के लिए आपको सामान्य किराये पर 10 प्रतिशत ज्यादा भुगतान करना पड़ता है। जबकि अन्य श्रेणी के लिए 30 फीसदी का भुगतान करना पड़ता है। वहीं सेकेंड सिटिंग के लिए आपको 10 से 15 रुपए का चार्ज लगता है।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications