IRCTC Down: भारतीय रेलवे की टिकटिंग वेबसाइट IRCTC और ऐप हुए ठप, क्यों हो रही है बार-बार गड़बड़ी?
IRCTC Down: भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) वेबसाइट और ऐप गुरुवार 26 दिसंबर को डाउन हो गई है। वेबसाइट और ऐप दोनों का सर्विस काम नहीं कर रहा है। लाखों यात्रियों मे सोशल मीडिया पर शिकायत की कि वे टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं।
ऑनलाइन आउटेज को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर ने रिपोर्ट में भी IRCTC साइट और ऐप के डाउन होने की बात कही है। आईआरसीटीसी ऐप खोलने पर लिखा आ रहा है '''unable to perform action due to maintainance activity' error'' जिसका मतलब है, मेंटेनेंस एक्टिविटी की वजह से साइट या ऐप काम नहीं कर रही है।

IRCTC साइट और ऐप में ऐसे समय में गड़बड़ी हुई, जब छुट्टियों के मौसम में अधिकांश यात्री अपनी रेल टिकट बुकिंग या प्रबंधन के लिए इसी प्लेटफार्म पर निर्भर रहते हैं।
क्यों डाउन हुई IRCTC की वेबसाइट और ऐप?
ई-टिकटिंग के लिए जिम्मेदार भारतीय रेलवे की डिजिटल शाखा आईआरसीटीसी ने पुष्टि की है कि यह व्यवधान रखरखाव गतिविधियों के कारण है। बयान में कहा गया, "रखरखाव कार्य के कारण ई-टिकटिंग सर्विस उपलब्ध नहीं होगी। कृपया बाद में प्रयास करें।"
दिसंबर में यह दूसरी बार है जब IRCTC पोर्टल में टिकट बुकिंग करने को लेकर दिक्कत हुई है। कंपनी ने सुझाव दिया कि जो यात्री अपने टिकट रद्द करना चाहते हैं, वे कस्टमर केयर को कॉल करके या टिकट जमा रसीद (TDR) के लिए अपने टिकट विवरण ईमेल करके ऐसा कर सकते हैं। टिकट कैंसिल की अधिक जानकारी के लिए IRCTC ने ग्राहक सेवा नंबर दिए हैं, जो इस प्रकार हैं...
ग्राहक सेवा नंबर: 14646, 08044647999, 08035734999
Email: [email protected]
IRCTC के शेयर में आई गिरावट
IRCTC की साइट और ऐप में आई दिक्कत की वजह से, आज के कारोबारी सत्र में शेयर में करीब 1% की गिरावट आई है। पिछले हफ्ते शेयर में करीब 4% की गिरावट आई है और साल-दर-साल आधार पर इसने 2024 में अब तक निवेशकों को 10% से ज्यादा का नकारात्मक रिटर्न दिया है।












Click it and Unblock the Notifications