IRCTC Diwali-Chhath Train Booking: 13 नवम्बर तक की बुकिंग आज से शुरू, बिहार-UP के लिए हैं कौन सी स्पेशल ट्रेन?

IRCTC Diwali-Chhath Train Booking: त्योहारों का मौसम आते ही घर की यादें और परिवार संग वक्त बिताने की चाहत और भी बढ़ जाती है। खासकर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश से जुड़े लाखों प्रवासी लोग पूरे साल इसी पल का इंतजार करते हैं। जब वे दीवाली की रोशनी और छठ घाट की अराधना अपने गांव-घर में कर सकें।

इस बार 2025 में दीवाली और छठ पूजा अक्टूबर महीने के अंत में है। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों के लिए पहले से ही खास इंतजाम शुरू कर दिए हैं। आज यानी 14 सितंबर से यात्री 13 नवम्बर 2025 तक की यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं, जिसमें घर जाने के साथ-साथ वापसी की योजना भी अभी तय की जा सकती है।

IRCTC Diwali-Chhath Train Booking

कब है दिवाली और छठ पूजा?

  • धनतेरस - 18 अक्टूबर, शनिवार
  • छोटी दिवाली - 20 अक्टूबर, सोमवार
  • मुख्य दिवाली (लक्ष्मी पूजा) - 21 अक्टूबर, मंगलवार
  • गोवर्धन पूजा - 22 अक्टूबर, बुधवार
  • भाई दूज - 23 अक्टूबर, गुरुवार

इसके बाद छठ पूजा की शुरुआत होगी -

  • नहाय खाय - 25 अक्टूबर, शनिवार
  • खरना - 26 अक्टूबर, रविवार
  • संध्या अर्घ्य (मुख्य छठ पूजा) - 27 अक्टूबर, सोमवार
  • उषा अर्घ्य/पराना - 28 अक्टूबर, मंगलवार

अभी से क्यों जरूरी है टिकट बुक करना

त्योहारों में घर जाने वालों की संख्या बहुत बढ़ जाती है और सामान्य ट्रेनों में सीटें जल्दी भर जाती हैं। यही कारण है कि रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें और बिहार बाउंड ट्रेनों का विस्तार किया है।

बिहार और पूर्वी यूपी के लिए स्पेशल ट्रेनें

रेलवे ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और अन्य बड़े शहरों से बिहार-यूपी रूट पर कई विशेष सेवाएं चलाई हैं।

ट्रेन सेवा मार्ग विशेष जानकारी
1
दिल्ली - सीतामढ़ी स्पेशल दिल्ली से सीतामढ़ी दीपावली और छठ पर 4 जोड़ी ट्रेनें चलेंगी
2
बिहार बाउंड विस्तारित सेवाएं दरभंगा, पटना, आरा, सहरसा, राजेंद्रनगर, जयनगर आदि
18 प्रमुख ट्रेनों का विस्तार, ताकि यात्रियों को अधिक विकल्प मिले
3
पूर्वी क्षेत्र से सेवाएं
हावड़ा - रक्सौल, सियालदह - पटना, आसनसोल - पटना, सियालदह - गोरखपुर, आसनसोल - गोरखपुर
त्योहार सीजन में भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनें
4
मुंबई से बिहार रूट लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दानापुर व अन्य गंतव्य
केंद्रीय रेलवे ने 1100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें घोषित की हैं

किन शहरों से मिलेगी सबसे ज्यादा सुविधा

  • दिल्ली से दरभंगा, सीतामढ़ी, पटना और मुजफ्फरपुर के लिए कई ट्रेनें
  • कोलकाता / हावड़ा - सियालदह से रक्सौल, पटना और गोरखपुर
  • मुंबई (LTT) से दानापुर और पटना
  • बेंगलुरु व पुणे से भी पटना और सहरसा तक ट्रेनें

यात्रियों के लिए सुझाव

  • अभी बुक करें - टिकट जल्दी भर जाते हैं।
  • रिटर्न टिकट भी लें - त्योहार के बाद वापसी के लिए अलग से टिकट ढूँढना मुश्किल हो सकता है।
  • ट्रेन का टाइमटेबल देखें - हर स्पेशल ट्रेन की तारीख और स्टॉपेज अलग हो सकता है।
  • IRCTC वेबसाइट/ऐप का इस्तेमाल करें - ताकि टिकट बुकिंग और स्टेटस ट्रैक करना आसान रहे।

त्योहारों के इस मौसम में अगर आप बिहार या पूर्वी यूपी में अपने परिवार के बीच दीवाली और छठ मनाने की योजना बना रहे हैं, तो अब सही समय है। टिकटें उपलब्ध हैं और रेलवे ने आपकी सुविधा के लिए स्पेशल सेवाएं भी शुरू कर दी हैं।
ये भी पढ़ें: IRCTC Diwali-Chhath Train Booking: छठ-दिवाली पर मिलेगी कन्फर्म सीट! अभी कर लें आने-जाने के टिकट बुक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+