IRCTC.co.in new website:टिकट कन्‍फर्म होगी या नहीं? जानें कैसे भविष्‍य बताती है ये साइट

नई दिल्ली। भारतीय रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक के बाद एक कई बदलाव कर रही है। रेलवे ने अपने इस बदलाव ने उन लोगों को सुविधा दी है जो वेटिंग टिकट के साथ यात्रा के अंतिम वक्त तक टिकट के कंफर्म होने के इंतजार में फंसे रहते हैं। रेलवे के इस पहल से आपको वेटिंग टिकट के कंफर्म होने की संभावना पहले ही पता चल जाएगी कि आपकी टिकट कंफर्म होगी या नहीं या फिर उसके कंफर्म होने की संभावना कितनी हैं। टिकट कंफर्म होने की प्रतिशत को देखकर आप टिकट की बुकिंग लेने का फैसला ले सकते हैं।

आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट

आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट

आईआरसीटीसी की ये नई वेबसाइट को सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टिम (CRIS) ने नए एल्गोरिदम पर डिजाइन किया है, जिसकी मदद से टिकट के कंफर्म होने की संभावना प्रतिशत में मिलेगी। रेलवे की इस नई वेबसाइट आपके वेटिंग टिकट के कंफर्म होने की भविष्यवाणी करेगी। आपको आप उस तरीके के बारे में बता रहे हैं, जिसकी मदद से रेलवे की वेबसाइट आपके टिकट के कंफर्म होने की संभावना का पता लगाती है।

कैसे काम करेगा रेलवे का वेबसाइट IRCTC.co.in

कैसे काम करेगा रेलवे का वेबसाइट IRCTC.co.in

आईआरसीटीसी की वेबसाइट सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम द्वारा तैयार किया गया है, जो एल्गोरिदम की मदद से वेटिंग टिकट के कंफर्म होने की संभावना बताएगी। इसके लिए रेलवे ने पिछले कई सालों के आंकड़ों का इस्तेमाल किया है। एल्गोरिदम में रेलवे ने पिछले 13 साल के डेटा का उपयोग किया गया है।

 डेटा माइनिंग तकनीक का इस्तेमाल

डेटा माइनिंग तकनीक का इस्तेमाल

रेलवे ने अपनी इस वेबसाइट के लिए 13 साल के पुराने आंकड़ों के संग्रह का विश्लेषण करके तैयार किया है। पुराने आंकड़ों की मदद से जुटाई गई नई सूचना जुटाने की प्रक्रिया को डेटा माइनिंग तकनीक कहते हैं। इसी डेटा माइनिंग की मदद से आंकड़ों का विश्लेषण किया जाएगा। लोग इस वेबसाइट पर अपने वेटिंग टिकट के कंफर्म होने की संभावना चेक कर सकते हैं। वेबसाइट में ‘CNF Probability' ऑप्शन का चुनाव कर टिकट के कंफर्म होने की संभावना चेक की जा सकती है।

 ट्रेंड्स एनालिसिस पर आधारित होगा परिणाम

ट्रेंड्स एनालिसिस पर आधारित होगा परिणाम

IRCTC के मुताबिक वेटिंग टिकट के कंफर्म होने की संभावना को जांचने के लिए वर्तमान और पिछले ट्रेंडस की एनालिसिस की जाती है। रेलवे ने साफ किया है कि जरूरी नहीं है कि परिणाम हर बात सही ही साबित हो, लेकिन वेबसाइट द्वारा दिए गए परिणाम लोगों को इस फैसले को लेने में मदद करेंगे कि वो वेटिंग टिकट बुक करें कि नहीं।

 वेबसाइट में और क्या है नया

वेबसाइट में और क्या है नया

नए आईआरसीटीसी ई-टिकटिंग सिस्टम में आपको सीट की उपलब्धता जांचने के लिए लॉग इन करने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा आप अपनी सुविधा के अनुसार वेबसाइट पर फ़ॉन्ट आकार भी बदल सकते हैं। इसके अलावा सर्च में आगमन/प्रस्थान समय, कोच , ट्रेन और कोटा के अनुसार अलग-अलग फ़िल्टर एड किए गए हैं। टिकट बुकिंग के दौरान हर पैसेंजर के लिए एक अलग कार्ड दिया जाएगा, जिसमें यूजर पैसेंजर की जरूरत अनुसार डिटेल भर सकता है। * टिकट बुकिंग करने वाला यूजर माई प्रोफाइल सेक्शन में जाकर 6 बैंकों को एड कर सकता है। पेमेंट के वक्त वो इन बैंक में से किसी को भी चुन सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+