खुशबबरी: IRCTC की नई Confirmtkt ऐप पर ऑनलाइन बुक कर सकेंगे तत्काल टिकट, जानें क्या है तरीका
खुशबबरी: IRCTC की नई Confirmtkt ऐप पर ऑनलाइन बुक कर सकेंगे तत्काल टिकट, जानें क्या है तरीका
नई दिल्ली, 23 फरवरी । अभी तक तत्काल टिकट की बुकिंग रेलवे स्टेशनों के फिजिकल काउंटर पर ही संभव थी लेकिन अब यात्रियों को तत्काल टिकट हासिल करना और भी आसान होगा । इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने Confirmtkt नाम का एक ऐप लॉन्च किया है । अब आप नए आईआरसीटीसी ऐप Confirmtkt के जरिए तत्काल टिकट की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

24 घंटे पहले टिकट बुक करा सकते हैं
Confirmtkt ऐप के जरिए कन्फर्म तत्काल टिकट चाहने वाले यात्रियों के लिए 'वन-स्टॉप ऑनलाइन डेस्टिनेशन' होगा। ऐप एक स्पेशल ट्रेन या रूट पर उपलब्ध सभी तत्काल (अंतिम मिनट) टिकट शो होता है । यात्री ट्रेनों के प्रस्थान के 24 घंटे पहले टिकट बुक करा सकते हैं ।

भारतीय रेलवे के पास तत्काल कोटा है
आईआरसीटीसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभी तक तत्काल टिकट की बुकिंग रेलवे स्टेशनों के फिजिकल काउंटर पर ही संभव थी।आईआरसीटीसी ने कहा भारतीय रेलवे के पास तत्काल कोटा है - इस कोटा के तहत बुक किए गए टिकट अंतिम समय या तत्काल योजनाओं के लिए हैं ।

इस समय पर होगी एसी और नॉन एसी ट्रेनों की बुकिंग
इंडियन रेलवे ने कहा आईआरसीटीसी में तत्काल बुकिंग अंतिम समय की यात्रा को आसान बनाती है। हालांकि संभावना है कि आपको पीक सीजन के दौरान तत्काल कोटा के लिए या व्यस्त मार्ग के भी टिकट न मिले। अंतिम मिनट की बुकिंग पर निर्भर रहने की तुलना में पहले से योजना बनाना बेहतर है। आप आईआरसीटीसी तत्काल टिकट कन्फर्म टिकट ऐप या वेबसाइट पर बुक कर सकते हैं । तत्काल समय एसी ट्रेन टिकट के लिए बुकिंग सुबह 10 बजे और गैर-एसी ट्रेन के लिए बुकिंग 11 बजे शुरू होती है।

Confirmtkt टिकट ऐप के माध्यम से तत्काल टिकट बुक करने का तारीका
- www.confirmtkt.com पर लॉग ऑन करें या PlayStore से कन्फर्म टीकेटी ऐप डाउनलोड करें
- Source और Destination स्टेशनों का सलेक्ट करें और यात्रा की तारीख चुनें।
- आपके चुने हुए मार्ग और यात्रा की तारीख के लिए ट्रेनों की एक लिस्ट दिखाई देगी। लिस्ट से उस ट्रेन का सलेक्ट करें जिसमें आप यात्रा करना चाहते हैं।
- क्लास (स्लीपर, थर्ड एसी आदि) का सलेक्ट करें और बोर्डिंग प्वाइंट को सलेक्ट करें।
- अपना डिटेल ऐड करें - बर्थ प्राथमिकता, संपर्क डिटेल मोबाइल और ईमेल - जहां भी पूछा जाए उसे फिल करें ।
- किसी भी पेमेंट मोड (डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई) के माध्यम से भुगतान करें।
- सक्सेज पेमेंट के बाद आईआरसीटीसी क्रेडेंशियल दर्ज करें

टिकट बुक करते ही मेल और मोबाइल पर आ जाएगा टिकट
सही आईआरसीटीसी credentials दर्ज करने के बाद आपका टिकट बुक हो जाएगा और आपको अपने ईमेल पर और टिकट बुक करते समय आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर एक डिजिटल कॉपी भेज दी जाती है।
टीवी की पार्वती सोनिका भदौरिया ने बयां किया अपना दर्द, बोलीं तीन साल से नहीं मिला.....












Click it and Unblock the Notifications