टीवी की पार्वती सोनिका भदौरिया ने बयां किया अपना दर्द, बोलीं तीन साल से नहीं मिला.....
टीवी की पार्वती सोनिका भदौरिया ने बयां किया अपना दर्द, बोलीं तीन साल से नहीं मिला.....
मुंबई, 28 फरवरी। टीवी के मशहूर शो देवो के देव महादेव सीरियल में पार्वती मां की भूमिका सोनारिका भदौरिया टीवी के पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार हैं। सोनारिका भदौरिया ने टीवी पर कई शो किए हैं। लंबे समय तक चुप्पी साधे रहने के बाद सोनारिका भदौरिया ने अपने एक सीरियल मेकर्स को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए अपना दर्द बयां किया है।

देवों के देव महादेव में पार्वती बनी थीं सोनारिका
सोनारिका भदौरिया टीवी के कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। वह देवों के देव ... महादेव में देवी पार्वती यानीआदि शक्ति के कैरेक्टर के लिए जानी जाती हैं। इतिहास भी और रहस्य भी उनके कुछ अन्य प्रोजेक्ट हैं।

दास्तान-ए-मोहब्बत: सलीम अनारकली शो मेकर्स पर लगाया ये आरोप
सोनारिका ने दास्तान-ए-मोहब्बत: सलीम अनारकली में भी काम किया है। वहीं उन्होंने अब इस शो के मेकर्स को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने दावा किया है दास्तान-ए-मोहब्बत: सलीम अनारकली शो के लिए उसका बकाया अब तक नहीं चुकाया गया है।

2018 में कलर्स चैनल पर प्रसारित किया गया था ये शो
टीओआई को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने ये आरोप लगाया है। दास्तान-ए-मोहब्बत: सलीम अनारकली शो 2018 में कलर्स चैनल पर प्रसारित किया गया था और इसमें शहीर शेख और सोनारिका भदौरिया मुख्य भूमिकाओं में थे । एक्ट्रेस ने दावा किया है कि तीन साल हो गए हैं और इंतजार अभी भी जारी है।

सोनारिका ने कहा 70 लाख रुपये नहीं दे रहे शो मेकर्स
सोनारिका ने कहा कि वह अभी भी उस पैसे का इंतजार कर रही है जो 70 लाख रुपये से अधिक है। उन्होंने कहा, "न केवल मेरा बल्कि शो के कई अन्य अभिनेताओं और टेक्नीशियन्स का बकाया भुगतान नहीं किया गया है। यह मेरा सबसे खराब समय था। कानूनी औपचारिकताओं और कागजी कार्रवाई के मामले में मेरी ओर से सब कुछ किया जा चुका है। अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि कोरोना महामारी से पहले उन्होंने एक फिल्म के लिए कैसे शूटिंग की, लेकिन यह अभी तक रिलीज़ नहीं हुई है।

Sonarika Bhadoria का करियर
सोनारिका ने कहा कि वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम करना चाहती है। वह एक वेब शो में भी काम कर रही हैं और इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। टीवी प्रोजेकट में काम करने के अलावा एक्ट्रेस तेलुगु सिनेमा में जादूगाडु में पार्वती के रूप में अपनी शुरुआत की। उन्हें 2012 की हिट रोमांटिक ड्रामा फिल्म सुंदरपांडियन की तेलुगु रीमेक स्पीडुन्नोडु में देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications