ट्रेन में खाने को लेकर रेलवे ने किया बड़ा बदलाव, अब आपको आराम से मिलेंगी ये सुविधाएं

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ट्रेनों में खाने की गुणवत्ता पर खास ध्यान दे रहा है। अब उसने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है, जिसके तहत वो स्थानीय व्यंजनों को भी अपने मेन्यू में शामिल करेगा। इसके अलावा मधुमेह रोगियों, बच्चों और स्वास्थ्य प्रेमियों को यात्रा के दौरान अलग से खाने का ऑप्शन मिलेगा।

त्योहारों के हिसाब से भी मिलेगा खाना

त्योहारों के हिसाब से भी मिलेगा खाना

इस मामले में रेलवे बोर्ड ने IRCTC को भेजे एक नोट में कहा कि इस कदम का उद्देश्य ट्रेनों में खानपान सेवाओं में सुधार करना और यात्रियों को ज्यादा विकल्प देना है। अब IRCTC अपने हिसाब से मेन्यू कस्टमाइज कर सकता है। जिसके तहत वो मेन्यू में स्थानीय व्यंजनों, मौसमी व्यंजनों आदि को शामिल करेगा। अगर जरूरत पड़ी तो त्योहारों के हिसाब से भी मेन्यू में नई चीजें शामिल की जाएंगी।

मरीजों के लिए स्पेशल खाना

मरीजों के लिए स्पेशल खाना

ट्रेन में सफर के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत मरीजों को होती है, ऐसे में अब IRCTC उनके लिए स्पेशल खाने का भी इंतजाम करेगा। वहीं राजधानी, वंदे भारत जैसी ट्रेनों में खाने का शुल्क यात्रियों के किराए में शामिल रहता है, उनमें भी अधिसूचित टैरिफ के अंदर मेन्यू तय किया जाएगा।

ब्रांडेड खाद्य पदार्थों की बिक्री

ब्रांडेड खाद्य पदार्थों की बिक्री

रेलवे ने अपने आदेश में मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में एमआरपी पर अ-ला-कार्टे भोजन और ब्रांडेड खाद्य पदार्थों की बिक्री की अनुमति दी। वहीं मेन्यू बनाते वक्त रेलवे ये तय करेगा कि सेवा और खाने की गुणवत्ता बनी रही। किसी भी हालत में घटिया ब्रांडों का उपयोग नहीं किया जाएगा।

साउथ इंडिया से आ रही थीं शिकायतें

साउथ इंडिया से आ रही थीं शिकायतें

मामले में रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि काफी यात्रियों खासकर दक्षिण भारत के, को शिकायत रहती थी कि ट्रेनों में एक जैसा मेन्यू रहता है। ऐसे में उनको खाने में ज्यादा ऑप्शन नहीं रहता, इसलिए अब IRCTC अपने हिसाब से व्यंजनों को शामिल कर सकेगा। वहीं ट्रेन के गंतव्य के हिसाब से भी खाने में बदलाव किया जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+