Iran US Conflict: ट्रंप के नो डील बयान पर बोले मौलाना कल्बे जव्वाद, 'हजारों लोग ईरान के लिए लड़ने को तैयार'
Iran US Conflict: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का असर पूरी दुनिया पर नजर आने लगा है। हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुलह की संभावनाओं को खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि ईरान के साथ किसी तरह की डील नहीं होगी। 'नो डील विद ईरान' बयान पर शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नकवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि करबला के मानने वाले कभी सरेंडर नहीं करते। उन्होंने कहा कि यह बात सबको याद रखनी चाहिए कि चाहे हमें जान ही क्यों न देनी पड़े, लेकिन अपने स्वाभिमान के लिए हम कभी समझौता नहीं करेंगे।।

Iran US Conflict: मौलाना का दावा, 'ईरान झुकेगा नहीं'
शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि भारत के लोगों का ईरान को पूरा समर्थन है। उन्होंने कहा, 'ईरान भले ही दुनिया के खिलाफ अकेला खड़ा हो, लेकिन वह झुकेगा नहीं। अगर सरकार अनुमति दे तो भारत से हजारों लोग ईरान के समर्थन में लड़ने जाने को तैयार हैं, लेकिन वे कानून का सम्मान करते हैं।'
खामेनेई को बताया जनता का चहेता शासक
शिया धर्म गुरु ने कहा कि खामेनेई का सम्मान सिर्फ ईरान की जनता ही नहीं करती थी, वह दुनिया भर के लोगों के लिए एक प्रेरणा थे। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि सुप्रीम लीडर की मौत के बाद लोग सत्ता पर कब्जा कर लेंगे। मौलाना कल्बै ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इससे साफ है कि जनता अयातुल्ला खामेनेई के साथ खड़ी है।
बता दें कि ईरान में हजारों की संख्या में लोग खामेनेई के समर्थन में उतरे हैं। भारत के कई शहरों में भी ईरान के सुप्रीम लीडर के लिए शोक सभाओं का आयोजन किया गया था। लखनऊ और श्रीनगर में सुप्रीम लीडर की मौत के विरोध में शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया था।












Click it and Unblock the Notifications