पूर्व सीबीआई अधिकारी राकेश अस्थाना को सरकार ने सौंपी अहम जिम्मेदारी
नई दिल्ली। सीबीआई बनाम सीबीआई की लड़ाई के दौरान विवादों में रहे सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को सरकार ने अब एक नई अहम जिम्मेदारी सौंपी है। राकेश अस्थाना को डीजी नारकोटिक्स का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया गया है। 1984 बैच के सीनियर आईपीएस राकेश अस्थाना इससे पहले सिविल एविएशन सिक्योरिटी का डायरेक्टर जनरल का पद संभाल रहे थे। ये प्रभार 6 महीनों के लिए दिया गया है।

हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के निदेशक के रूप में अभय को नियुक्त किए जाने के बाद 4 जुलाई से NCB प्रमुख का पद खाली पड़ा हुआ था। आईपीएस राकेश अस्थाना इससे पहले सिविल एविएशन सिक्योरिटी का डायरेक्टर जनरल का पद संभाल रहे थे। ये प्रभार 6 महीनों के लिए दिया गया है।
दरअसल अस्थाना और पूर्व सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा ने एक-दूसरे पर घूस लेने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद सीबीआई ने तत्कालीन सीबीआई स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना के खिलाफ रिश्वत लेने का केस दर्ज किया था। अस्थाना पर मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में मीट कारोबारी मोइन कुरैशी से मामले का निपटारा करने के लिए घूस लेने का आरोप लगाया गया था।
इसके बाद अस्थाना ने खुद पर लगे रिश्वत के आरोप में गिरफ्तारी से अंतरिम राहत और एफआईआर निरस्त करने के लिए हाई कोर्ट का रुख किया था।












Click it and Unblock the Notifications