हेमंत नगराले के ट्रांसफर के बाद IPS रजनीश सेठ को मिला महाराष्ट्र डीजीपी का अतिरिक्त चार्ज

मुंबई: पहले सुशांत सिंह राजपूत और फिर एंटीलिया कार केस में महाराष्ट्र पुलिस की जमकर फजीहत हुई। विपक्ष के हमले को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को दो अहम फैसले लिए, जिसके तहत मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया। अब वो डीजी होमगार्ड पद पर अपनी सेवाएं देंगे। वहीं डीजीपी हेमंत नगराले को परमबीर की जगह कमिश्नर पद पर तैनात किया गया। साथ ही रजनीश सेठ को महाराष्ट्र के डीजीपी पद की जिम्मेदारी मिली है।

dgp

Recommended Video

      Maharashtra: Palghar से Antilia तक, लंबी है Uddhav Govt के विवादों की फेहरिस्त | वनइंडिया हिंदी

      रजनीश 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अब तक वो एंटी करप्शन ब्यूरो में बतौर डीजी तैनात थे और वहां पर करीब ढाई साल सेवा दी। बुधवार को उन्होंने हेमंत नगराले और परमबीर के साथ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इसके बाद गुरुवार को डीजीपी महाराष्ट्र का अतिरिक्त चार्ज संभाला। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस की जो छवि सुशांत और सचिन वाजे मामले में खराब हुई है, रजनीश उसमें सुधार लाने की कोशिश करेंगे।

      वहीं हेमंत नगराले ने मुंबई कमिश्नर पद की जिम्मेदारी संभाल ली है। वो 1987 बैच के महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें उनकी सेवा के लिए कई तरह के पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें राष्ट्रपति पुलिस मेडल, विशेष सेवा पदक और आंतरिक सुरक्षा पदक शामिल है। आईपीएस बनने के बाद उनकी पहली तैनाती 1989- 92 के बीच महाराष्ट्र के नक्सल-प्रभापित चंद्रपुर जिले के राजुरा में बतौर एएसपी हुई थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+