आईपीएस नवनीत सिकेरा कोरोना संक्रमित, लखनऊ पुलिस हेडक्वार्टर में हैं तैनात
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी आईजी नवनीत सिकेरा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश पुलिस ने अधिकारिक तौर पर उनके संक्रमित होने की पुष्टि अभी तक नहीं की है। आईजी नवनीत सिकेरा लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में पदस्थ हैं। बता दें कि हाल ही में हरदोई में पदस्थ पुलिस उपाधीक्षक नागेश कुमार मिश्र की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई थी।

शनिवार को आइजी पीएचक्यू नवीन सिकेरा की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटव आई है जिसके बाद उन्हें आनंदी वाटर पार्क के कोविड सेंटर में भर्ती किया गया। 1996 बैच के आईपीएस नवनीत इस समय पुलिस मुख्यालय में आईजी के पद पर तैनात हैं। नवनीत सिकेरा को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर भी पहचाना जाता है। वह लखनऊ में कुख्यात अपराधी रमेश कालिया के एनकाउंटर से चर्चा में आए थे।
राजधानी लखनऊ स्थित आनंदी वाटर पार्क को कोविड केयर सेंटर में तब्दील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद के निर्देश पर आनंदी वाटर पार्क को L1 लेवल का कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। जानकारी के अनुसार L1 हॉस्पिटल के तौर पर आनंदी वाटर पार्क काम करेगा। यहां सिंगल बेड 1600 और डबल बेड ₹2000 पर उपलब्ध रहेगा। यहां बिना लक्षण वाले कोविड पॉजिटिव मरीजों को रखा जाएगा। इस दौरान आनंदी वाटर पार्क में संक्रमित मरीजों को खुद इलाज खर्च देना होगा।
Recommended Video
राजधानी में गंभीर मरीजों के इलाज के लिए बने सरकारी कोविड अस्पताल फुल हो गए। पीजीआई, केजीएमयू व लोहिया संस्थान में मॉडरेट व सीविर मरीजों को बेड नहीं मिल सके। इसके अलावा लोकबंधु, साढ़ामऊ अस्पताल के भी अधिकतर बेड फुल रहे। ऐसे में रेलवे अस्पताल मरीज भेजे गए।












Click it and Unblock the Notifications