बड़े-बड़े खुलासे करने वाली लेडी सिंघम IPS डी. रूपा ने शेयर की कमल हासन संग फोटो, मचा बवाल
नई दिल्ली। एक बार फिर से कर्नाटक कैडर की IPS अधिकारी डी. रूपा सुर्खियों में है, वजह इस बार कोई खुलासा नहीं बल्कि एक फोटो है जिसके कारण वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल डी रूपा ने रविवार को कमल हासन के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। रूपा ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि 'तमिलनाडु के मेरे सभी दोस्तों के लिए यह तस्वीर, जब मेरी मुलाकात मशहूर ऐक्टर-डायरेक्टर कमल हासन से हुई।' जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनसे सवाल पूछे जाने लगे कि क्या रूपा, कमल हासन की नई पार्टी ज्वाइन करने जा रही हैं, या फिर नौकरी छोड़ रही है। हालांकि जब रूपा ट्रोल होने लगीं तो उन्होंने फिर एक ट्वीट किया और लोगों को करारा जवाब दिया। रूपा ने लिखा , 'जब मैं किसी से मिलती हूं या फोटो क्लिक कराती हूं तो इसका मतलब यह नहीं होता कि मैं उनके विचारों और कामों से भी सहमत हूं। एक इंसान हर तरह के इंसान से मिल सकता है, बिना अपने व्यक्तित्व को खोए।'

सोशल मीडिया की चर्चित हस्ती
दरअसल आईपीएस रूपा सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हस्तियों में से एक हैं, उन्हें लोग लेडी सिंघम भी कहते हैं, पिछले दिनों वो सुर्खियों में तब आई थीं जब उन्होंने जेल में बंद शशिकला की पोल खोली थी। उन्होंने अपने सीनियर, यानी DGP के. सत्यनारायण राव पर ये आरोप लगाया था कि उनके कारण ही जेल में बंद शशिकला को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। शशिकला जिस बैरक में बंद हैं, वहां पर उन्हें एक पर्सनल किचन दिया गया है, उन्होंने बताया कि यह किचन बनवाने के लिए जेल प्रशासन को दो करोड़ रुपये दिए गए थे।

अब्दुल करीम तेलगी
यही नहीं डी. रूपा ने ये भी खुलासा किया था कि फर्जी स्टॉंप के जुर्म में बंद अब्दुल करीम तेलगी को व्हीलचेयर चलाने के लिए एक व्यक्ति दिया गया था और यही नहीं जेल में 4 लोगों से वो मालिश करवाता था।

उमा भारती
ये वो ही डी रूपा हैं, जो कि जब मध्य प्रदेश में बतौर एसपी पोस्टेड थीं, तब उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री उमा भारती को धार्मिक दंगों के चलते गिरफ्तार किया था। मालूम हो कि डी रूपा साल 2000 बैच की आईपीएस अफसर हैं, उनका बचपन कर्नाटक के दावनगेरे शहर में बीता है।

UPSC की परीक्षा में उनकी 43वीं रैंक
- रूपा की UPSC की परीक्षा में उनकी 43वीं रैंक थीं।
- ये बढ़िया भरतनाट्यम डांसर हैं।
- रूपा शार्प शूटर भी रहीहैं।
- दो बच्चों की मां डी रूपा के पति मुनीश एक आईएएस अफसर हैं।












Click it and Unblock the Notifications