पहले कोई पीछा कर रहा था और अब ये बवाल...! मुश्किल में पड़ सकती हैं MP की खूबसूरत IPS अनु बेनीवाल

IPS Anu Beniwal News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की ट्रेनी आईपीएस अफसर अनु बेनीवाल इन खबरों में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले एक वाक्या हुआ था, जिसमें एक खनन माफिया आईपीएस अनु बेनीवाल का पीछा कर रहा था और एक दूसरी मामले में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

IPS Anu Beniwal News

असल में आईपीएस अफसर अनु बेनीवाल के खिलाफ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ग्वालियर में शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल अनु बेनीवाल ग्वालियर की बिजौली थाना प्रभारी (SHO) हैं। आइए जानें किस मामले में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

IPS अनु बेनीवाल पर लगे जान से मारने की धमकी देने का आरोप!

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, IPS अनु बेनीवाल पर वकील कपिल शर्मा से अभद्र व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ये पूरी घटना तब हुई, जब कील कपिल शर्मा बिजौली थाने में बंद शराब तस्करी के एक आरोपी से मिलने पहुंचे थे।

IPS Anu Beniwal News

कपिल शर्मा का ये आरोप है कि थाना प्रभारी बिजौली IPS अनु बेनीवाल ने उनको अपने क्लाइंट आरोपी से मिलने नहीं दिया था और थाने से अभद्र व्यवहार कर धमकी देकर भगा दिया।

IPS अनु बेनीवाल बोलीं- 'थाने में CCTV है, चेक कर लो...'

IPS अनु बेनीवाल शिकायत दर्ज होने के बाद कहा है कि ये सारे आरोप गलत हैं। उन्होंने कहा कि, वकील (कपिल शर्मा) आरोपी से मिलने आए थे लेकिन आरोपी ने उन्हें पहचानने से मना कर दिया था।

IPS Anu Beniwal News

IPS अनु बेनीवाल ने कहा हालांकि आरोपी के मना करने के बाद भी हमने उन्हें 10 मिनट मिलने का मौका दिया था। यहां थाने में सीसीटीवी (CCTV) लगे हैं, जिसको चेक किया जा सकता है, आपको पता चल जाएगा कि वकील के साथ थाने में किसी तरह की कोई बदतमीजी नहीं की गई है। ये पूरा मामला हमने भी अपनी तरफ से वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया है।

बीते 2 महीने में 50 से ज्यादा कार्रवाई की है IPS अनु बेनीवाल ने

रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 2 महीनों में आईपीएस अनु बेनीवाल ने 50 से ज्यादा कार्रवाई की है। अनु बेनीवाल ने शराब माफिया, सट्टा, जुआ समेत कई मामले में कार्रवाई की है। उनके पोस्टिंग से इलाके में अपराधियों में खौफ का माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+