IPS को जान का खतरा, गृह मंत्रालय को ट्रांसफर के लिए लिखा पत्र

लखनऊ। अक्सर विवादो में रहने वाले यूपी के आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने एक बार फिर से सपा मुखिया मुलायम सिंह से खुद की जान को खतरा बताया है। ठाकुर ने ना सिर्फ मुलायम सिंह बल्कि सपा सरकार के मंत्री गायत्री प्रजापति से भी खुद की जान का खतरा बताया है।

राष्ट्रीय पार्टी में शामिल होना चाहते हैं IPS अमिताभ ठाकुर

 IPS Amitabh Thakur writes to home ministry for transfer due to life threat

आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट में अपनी जान का खतरा बताते हुए दूसरे कैडर में खुद को भेजे जाने की अपील किया है। ठाकुर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि गायत्री प्रजापति और मुलायम सिंह काफी ताकतवर लोग हैं और ये कुछ भी करवा सकते हैं, लिहाजा उनका कैडर बदला जाए।

अमिताभ ठाकुर ने नियमावली के नियमों का हवाला देते हुए गृह मंत्रालय से दूसरेकैडर में भेजे जाने का आवेदन किया है। उन्होंने नियम 5(2) का हवाला देते हुए दूसरे कैडर में खुद का स्थानांतरण किये जाने का प्रत्यावेदन किया है।

ठाकुर ने कहा कि उन्हें और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर को फोन पर मुलामय सिंह यादव ने फोन पर धमकी दी थी। यही नहीं उनकी पत्नी के पास कायत्री प्रजापति के खइलाफ सबूत हैं जिसे उन्होंने लोकायुक्त के पास भेजा है। इस शिकायत में नूतन ने भी जान का खतरा बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+