गणित के समीकरणों में उलझा आईपीएल का प्लेऑफ़, अब भी सात टीमें रेस में, देखें कैसे?

आईपीएल के प्लेऑफ़ में गुजरात टाइटंस पहले से मौजूद है, यहां अब केवल तीन टीमें पहुंच सकती हैं. लेकिन अब भी सात टीमें इसमें अपनी जगह बना सकती हैं. कैसे, हम आपको बता रहे हैं...

धोनी, चेन्नई सुपर किंग्स, Dhoni, CSK, CSKvsDC, CSKvDC, MSD, Dhoni Review System
ANI
धोनी, चेन्नई सुपर किंग्स, Dhoni, CSK, CSKvsDC, CSKvDC, MSD, Dhoni Review System

आईपीएल में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स ने अपने आख़िरी लीग मैच खेले. राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को हराते हुए जहां प्लेऑफ़ में पहुंचने की अपनी थोड़ी सी संभावना बरकरार रखी है. वहीं अब सनराइज़र्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के साथ-साथ पंजाब किंग्स की टीमें प्लेऑफ़ की रेस से बाहर हैं.

हार्दिक पंड्या के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस की टीम पहले ही आईपीएल के प्लेऑफ़ में पहुंच चुकी है लेकिन अन्य तीन टीमें कौन-सी होंगी इसका फ़ैसला आज यानी शनिवार और रविवार को खेले जाने वाले अंतिम चार लीग मैचों से होगा.

शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मुक़ाबले होंगे.

तो रविवार को मुंबई इंडियंस बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस का मुक़ाबला है.

प्लेऑफ़ के लिए अब तीन टीमें ही क्वालिफ़ाई कर सकेंगी. जबकि अब भी सात टीमें गणित के समीकरणों के मुताबिक़ प्लेऑफ़ में अपनी जगह बना सकती हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन-सी टीमों के प्लेऑफ़ में खेलने की कितनी संभावना है?

चेन्नई सुपर किंग्स, CSKvDC, Dhoni, IPL, CSKvsDC
ANI
चेन्नई सुपर किंग्स, CSKvDC, Dhoni, IPL, CSKvsDC

चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ़ का समीकरण

शनिवार का पहला मुक़ाबला चेन्नई सुपर किंग्स का आख़िरी लीग मैच है जो वो दिल्ली कैपिटल्स के ख़िलाफ़ खेल रही है.

धोनी की टीम के अभी 15 अंक हैं. इस मैच को जीतने की स्थिति में उनकी टीम प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई कर जाएगी.

वैसे दिल्ली कैपिटल्स पहले ही प्लेऑफ़ की रेस से बाहर है, लेकिन उसने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को हराकर उनके प्लेऑफ़ में पहुंचने की संभावना को धूमिल किया था.

चेन्नई सुपर किंग्स से वो इस सीज़न में हार चुके हैं लेकिन अगर उन्होंने ये मुक़ाबला जीत लिया, तो धोनी की टीम के लिए प्लेऑफ़ में पहुंचने की संभावना अन्य टीमों पर टिक जाएगी.

चेन्नई सुपर किंग्स हारी और अगर लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें अपना आख़िरी लीग मैच जीत गईं, तो धोनी की टीम प्लेऑफ़ में नहीं दिखेगी.

ये भी पढ़ें:धोनी धोनी का शोर, दिल मांगे मोर...फ़ैन्स आख़िर क्या चाहते हैं?

धोनी
ANI
धोनी

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स हारी और मुंबई इंडियंस या रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में से कोई एक टीम भी हारी तो चेन्नई की टीम प्लेऑफ़ खेलेगी.

अगर चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें हार गई लेकिन रविवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें जीते गईं तो चौथी टीम कौन होगी?

ऐसी स्थिति में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में से कोई एक टीम प्लेऑफ़ में पहुंचेगी.

ये फ़ैसला नेट रन रेट से होगा जो फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स का 0.381 और लखनऊ सुपर जायंट्स का 0.304 है.

वहीं अगर ये चारों टीमें अंतिम लीग मैच हार गईं तो चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें प्लेऑफ़ में पहुंच जाएंगी.

LSGvsKKR, LSGvKKR, KKRvLSG, KKRvsLSG
ANI
LSGvsKKR, LSGvKKR, KKRvLSG, KKRvsLSG

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावना

ठीक चेन्नई सुपर किंग्स की तरह अगर ये भी अपना आख़िरी लीग मैच जीते तो प्लेऑफ़ में पहुंचेंगे, हारे तो अन्य टीमों के नतीजे पर निर्भर हो जाएंगे.

शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स से हारने की स्थिति में वे मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में से किसी एक टीम के हारने पर ही प्लेऑफ़ में सीधे जगह बनाएंगे.

अगर ये दोनों टीमें और चेन्नई सुपर किंग्स भी जीती, तो लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम प्लेऑफ़ नहीं खेलेगी.

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स हारे लेकिन धोनी की टीम भी हार गई और अगर रोहित और विराट की टीमें जीत गईं तो नेट रन रेट ये चौथी टीम का फ़ैसला होगा. जो चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में से एक होगी.

रोहित शर्मा, MIvsSRH, MIvSRH, Rohit Sharma
Getty Images
रोहित शर्मा, MIvsSRH, MIvSRH, Rohit Sharma

मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ़ की राह आसान नहीं

लखनऊ सुपर जायंट्स के ख़िलाफ़ अपना पिछला मैच हारने से मुंबई इंडियंस के लिए आगे की राह मुश्किल हो गई है.

पॉइंट टेबल में मुंबई इंडियंस के भी 14 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट -0.128 है. तो रविवार को मुंबई इंडियंस को न केवल सनराइज़र्स हैदराबाद को हराना होगा बल्कि नेट रन रेट सुधारने के लिए बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी.

अगर चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में से कोई टीम मैच हारी और मुंबई इंडियंस जीत गई तो वो प्लेऑफ़ खेलेगी.

वहीं मुंबई इंडियंस जीती लेकिन ये दोनों टीमें भी जीत गईं तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच का नतीजा उसके भाग्य का फ़ैसला करेगा.

ऐसी स्थिति में अगर विराट की टीम भी जीत गई तो फ़ैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा. वहीं अगर रोहित और विराट की टीमें रविवार को हार जाती हैं तो फिर प्लेऑफ़ की रेस में अन्य टीमों के लिए भी संभावनाएं बन जाएगी, हालांकि ये तब भी इस बात पर निर्भर करेगा की रोहित, कोहली की टीमें कितने बड़े अंतर से हारती हैं.

वहीं अगर रोहित शर्मा की टीम अपना आख़िरी लीग मैच हार जाती है तो उसके प्लेऑफ़ में पहुंचने की संभावना उस सूरत में ख़त्म हो जाएगी जब विराट की टीम अपना आख़िरी लीग मैच जीत जाए.

लेकिन विराट, डुप्लेसी की टीम भी अपना आख़िरी लीग मैच हार जाए तो फिर कम से कम तीन टीमों के 14 अंक होंगे. अगर कोलकाता नाइट राइडर्स भी जीते तब इस रेस में चौथी टीम भी शामिल हो जाएगी.

ऐसी सूरत में प्लेऑफ़ की चौथी टीम कौन-सी होगी ये इस पर ये निर्भर करेगा कि कौन-सी टीम कितने बड़े अंतर से हारी और उससे उसका नेट रन रेट कितना और गिरा.

RCBvsGT, GTvsRCB, Virat Kohli, Faf du Plessis
Getty Images
RCBvsGT, GTvsRCB, Virat Kohli, Faf du Plessis

केजीएफ़ क्या पहुंचा पाएंगे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को?

जिस एक टीम के लिए प्लेऑफ़ की राह मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुक़ाबले थोड़ी आसान है वो विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है.

हालांकि ये भी उस हालत में जब कोहली, ग्लेन और फ़ाफ़ (यानी केजीएफ़) की ये टीम अपना अंतिम मुक़ाबला जीत जाए. वैसे ये आसान भी नहीं है क्योंकि ये मुक़ाबला टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस से है.

हालांकि जीतने पर रॉयल चैलेंजर्स के नेट रन रेट में सुधार आएग जो फिलहाल 0.180 है.

वैसे तो आख़िरी लीग मैच जीतने पर उसके 16 अंक हो जाएंगे लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस भी जीते तो फिर चौथी टीम का फ़ैसला नेट रन रेट से ही होगा.

ऐसी स्थिति में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के एक समान 17 अंक हो जाएंगे और वो नेट रन रेट के आधार पर दूसरे और तीसरे पायदान पर काबिज होंगे.

वहीं चौथे पायदान के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच नेट रन रेट के आधार पर फ़ैसला होगा क्योंकि दोनों जीते तो दोनों के एक समान 16 अंक हो जाएंगे.

अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुबई इंडियंस भी आख़िरी लीग मैच हारी तो फिर नेट रन रेट ही प्लेऑफ़ की चौथी टीम का फ़ैसला करेगी. तब इसमें राजस्थान रॉयल्स और (आख़िरी मैच बड़े अंतर से जीतने की स्थिति में) कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें भी शामिल हो सकती हैं.

संजू सैमसन और नीतीश राणा
ANI
संजू सैमसन और नीतीश राणा

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स को कितनी है उम्मीद?

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमों के प्लेऑफ़ में पहुंचने की संभावना पूरी तरह अन्य टीमों पर निर्भर है.

इस मामले में सबसे निचले पायदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है, जिसे शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ अंतिम लीग मैच खेलना है.

हारने की स्थिति में वो प्लेऑफ़ की रेस से बाहर हो जाएगी लेकिन जीतने पर भी उसके लिए प्लेऑफ़ में पहुंचना आसान नहीं होगा क्योंकि उसका नेट रन रेट अभी -0.256 है.

दूसरी तरफ़ राजस्थान रॉयल्स की टीम 14 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में +0.148 नेट रन रेट के साथ पांचवे पायदान पर है. यह टीम भी तब ही प्लेऑफ़ की रेस में दिखेगी जब मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दोनों अपने अपने मैच बड़े अंतर से हार जाएं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+