IPL 2020 : बीच भंवर में डोलती KKR की नैया क्या इयोन मोर्गन पार लगा पाएंगे
नई दिल्ली। दिनेश कार्तिक ने मुंबई इंडियंस के साथ होने वाले आज के मैच में अपनी टीम KKR की कप्तानी इयोन मोर्गन को सौंप दी है। वैसे दिनेश कार्तिक टी-20 फॉर्मेट के शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन अभी तक इस आईपीएल में उनकी प्रतिष्ठा के अनुकूल नहीं रहा है। इसलिए उन्होंने कप्तानी के इस अतिरिक्त जिम्मेदारी के भार से खुद को मुक्त कर लिया है। वैसे तो अभी कोलकाता की टीम पॉइंट टेबल में चार नंबर पर है और प्ले ऑफ में जाती दिख रही है लेकिन क्रिकेट 'सीधे रास्ते की टेढ़ी चाल' है। जो लगता है वही हमेशा होता नहीं और वैसे भी अभी नेट रनरेट के मामले में निगेटिव में है। सन राइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स ये सभी टीमें काफी क्लोज हैं।

अगर किंग्स एलेवेन पंजाब को छोड़ दें, वैसे क्रिस गेल क्रिकेट में 'अंगद के पांव' की तरह हैं और उनकी वापसी से आईपीएल की जंग और मजेदार हो गई है, तो भी कोलकाता नाईट राइडर्स की नैया बीच में ही दिख रही है। यहां से इन सभी टीमों के लिए हर मैच महत्वपूर्ण है क्योकि मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स अगर कोई अनहोनी नहीं हुई तो प्लेऑफ में जाते हुए दिख रही है। अब यहीं से इयोन मोर्गन को KKR की पतवार संभालनी है। कोलकाता टीम के मालिक शाहरूख खान भी दिनेश कार्तिक के फीके प्रदर्शन के बाद अपने टीम के लिए एक मास्टरस्ट्रोक चाह रहे होंगे, अब इयोन मोर्गन को यह साबित करने की जिम्मेदारी है कि उनके हाथों में टीम की कमान का आना कोलकाता के लिए सच में एक मास्टरस्ट्रोक है।
IPL 2020: मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच मुकाबले से पहले जानिए कुछ जबरदस्त आंकड़े
2019 में विश्वकप जीतने वाली इंग्लैंड टीम के कप्तान इयोन मोर्गन इंग्लैंड की तरफ से एकदिवसीय मैचों में 7000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। इस आईपीएल में अभी तक मोर्गन ने सात मैचों में 175 रन बनाए हैं। वहीं दिनेश कार्तिक इतने ही मैचों में 108 रन ही बना पाए हैं। सितारों से सजी कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम अब अपने नए कप्तान के अंदर कैसा प्रदर्शन करती है, यह देखना होगा। दिनेश कार्तिक क्या अब खुलकर खेल पाते हैं, इसपर भी नजर रहेगी। इयोन मोर्गन चूंकि राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करते हैं तो उनके लिए अतिरिक्त दवाब सा कुछ और होगा नहीं, वे इस जिम्मेदारी का लुफ्त उठाएंगे लेकिन यह देखना दिलचस्प रहेगा कि कोलकाता नाईट राइडर्स की नैया इयोन मोर्गन के हाथों किनारे लगती है या नहीं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications