IPL 2020: एमएस धोनी के डोलों को छूकर देखना चाहते थे ऋषभ पंत, वायरल हुई फोटो

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है, अब तक IPL के 13वें सीजन में 7 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मैच खेला गया जिसमें ऋषभ पंत की टीम ने बड़ी जीत हांसिल की। यह मैच ऋषभ पंत के लिए इस वजह से भी खास था क्योंकि वह अपने आइडल महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ खेल रहे थे। इस मुकाबले की एक फनी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

ऋषभ पंत ने धोनी से की मुलाकात

ऋषभ पंत ने धोनी से की मुलाकात

दरअसल, मैच शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने चेन्नई सुपरकिंग्स के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। दोनों के बीच काफी देर बाद हुई, इस दौरान पंथ भी धोनी की मसल्स देखकर काफी प्रभावित नजर आए। वायरल फोटो नें देखा जा सकता है कि ऋषभ पंत, धोनी के मसल्स पर हाथ लगाकर कुछ पूछते नजर आ रहे हैं। धोनी के डोलों को हाथ लगा रहे पंत की फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

पंत ने धोनी के डोले छूकर लिया जायजा

पंत ने धोनी के डोले छूकर लिया जायजा

मैच से पहले हुई इस मुलाकात में ऋषभ पंत ने अपने आइडल महेंद्र सिंह धोनी से कुछ टिप्स भी लिए। बातों ही बातों में पंत ने धोनी को डोलों पर हाथ लगाकर उसे चेक करना चाहा। पंत को कैप्टन कूल के मसल्स काफी कमाल के लगे। बातचीत खत्म होने के बाद धोनी और पंत अपने-अपने ड्रेसिंग रूम में चले गए। बता दें कि IPL 2020 में महेंद्र सिंह धोनी अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।

39 की उम्र में भी धोनी का कोई टक्कर नहीं

39 की उम्र में भी धोनी का कोई टक्कर नहीं

इसी मुकाबले में धोनी द्वारा लिए गए उनके सुपरमैन कैच की काफी तारीफ भी हुई थी। 39 साल के धोनी ने भी दिल्ली के खिलाफ इस मुकाबले में कुछ ऐसा किया जिससे उनके फिटनेस पर सवाल उठाने वालों के मुंह पर ताला लग गया। 19वें ओवर में सैम करन की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने बड़ा शॉर्ट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेट के पीछे गई, जहां धोनी ने दाईं ओर डाइव लगाकर गेंद को लपक लिया। इस कैच को देखकर सब हैरान रह गए।

धोनी के नए लुक पर फिदा हुईं पत्नी साक्षी

धोनी के नए लुक पर फिदा हुईं पत्नी साक्षी

आईपीएल में धोनी के नए लुक से हर कोई प्रभावित है, यहां तक की उनकी पत्नी साक्षी भी कई बार अपने पति के लुक की तारीफ की है। धोनी के लुक को देखकर माही के फैंस काफी खुश और हैरान नजर आए, बता दें कि धोनी का स्टाइल हमेशा से उनके फैंस को काफी इंप्रेस करता है, चाहे उनके लंबे बाल हों या फिर बिना बाल वाले धोनी, हर वक्त उनका लुक लोगों के बीच चर्चा का विषय होता है, इस बार भी उनके साथ कुछ ऐसा हुआ। करीब 437 दिनों बाद मैदान पर उतरे माही के फैंस उनके नए लुक और फिटनेस को देखकर खुश भी हुए और हैरान भी।

यह भी पढ़ें: IPL: पहला मैच जीतने के बाद नहीं रहा कोहली की खुशी का ठिकाना, 'दादा' के जैसे मनाया जश्न...Video Viral

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+