IPL 2020: जानिए RCB की धांसू जीत से KKR, KXIP, RR और SRH के बीच किस तरह से फंसा है पेंच

नई दिल्ली। आईपीएल 2020 (IPL 2020) का रोमांच अब हर दिन बढ़ रहा है। RCB जहां धीमी शुरूआत के बाद अभी नंबर 2 के पोजिशन पर काबिज है तो वहीं नंबर 2 के पोजिशन पर काबिज मुम्बई इंडियंस अब नंबर 3 पर आ गई है। एक मैच और आरसीबी का नेगेटिव रन रेट से पॉजिटिव में आ जाना आरसीबी का कायाकल्प होना भी है। इसलिए क्रिकेट का मतलब हर पल रोमांस का बने रहना भी है। आईपीएल में विराट कोहली के नेतृत्व क्षमता पर सवाल भी उठे हैं कि इतने बड़े कद का खिलाड़ी अपनी कप्तानी में अपनी टीम को एक आईपीएल टाइटल नहीं दिला पाया है। जहां आईपीएल 2020 में संभावना जताई जा रही थी कि इस बार का टाइटल CSK, MI या KKR के पास जा सकती है वहां अब CSK इस रेस से लगभग बाहर हो गई है और RCB इस रेस में शामिल। KKR के साथ इस एक मैच में शानदार जीत ने अब इस उम्मीद को बल दिया है कि विराट कोहली अबकी आलोचनाओं का जबाव दे सकते हैं।
'नाराज' CSK मैनेजमेंट लेगा IPL 2021 से पहले कड़े फैसले, कई खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज: रिपोर्ट
लेकिन इसके अलग देखें तो RCB के प्लेऑफ में नंबर दो के पोजिशन पर आने से KKR, KXIP और RR के बीच पेंच फंसता दिख रहा है। इन टीमों ने 10-10 मैच खेले हैं। KKR के पास 5 जीत के 10 अंक हैं तो KXIP और RR के पास 4 जीत के 8-8 अंक हैं। इन सबों का रन रेट नेगेटिव है और इन नेगेटिव में बहुत ज्यादा फर्क भी नहीं है। यहीं SRH की चर्चा करना भी जरूरी है। पॉइंट के लिहाज से यह 'छुपा रुस्तम' हो सकता है क्योंकि SRH ने अभीतक सबसे कम 9 मैच खेले हैं जिनसे उन्हें 6 अंक हैं। लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि SRH का रन रेट पॉजिटिव है। और जैसा प्रदर्शन पिछले कुछ मैचों से वह कर रही है उसे देखते हुए बचे मैचों में उससे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है। और यही उम्मीद इन टीमों की बीच पेंच फंसा रहा है, क्योंकि एक टीम को लीग के 14 मैच खेलने हैं।

अगर दिल्ली कैपिटल (DC), मुम्बई इंडियंस (MI) और आरसीबी (RCB) को फिलहाल उनके और टीमों के मुकाबले अंकों के आधार पर प्लेऑफ में मान लें तो प्लेऑफ में एक जगह बचती है। यानी कि 'एक अनार सौ बीमार' वाली बात है। इसलिए अब बचे हुए मैचों की दंगल दिलचस्प है और ऐसी परिस्थिति RCB के KKR के विरुद्ध शानदार जीत से उत्पन्न हुई है, इसमें कोई दो राय नहीं है। क्रिकेट इसलिए अनिश्चितताओं का खेल है और यही अनिश्चितता क्रिकेट का रूह भी। क्या पता आगे क्या हो! कोई भी नीचे की टीमें बची हुई अपनी सभी मैचों को जीत ले और ऊपर की टीमें अपनी बची हुई सारे मैचें हार जाए!
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications