धोनी के नए लुक पर फिदा हुईं पत्नी साक्षी, इंस्‍टाग्राम पर लिखा-'सच, कितना हैंडसम है'

नई दिल्ली। दौलत, शोहरत, ग्लैमर और रनों के तड़के का संग्राम यानी कि आईपीएल 2020 की शुरुआत 19 सितंबर से हो गई है, आईपीएल के ओपनिंग मैच में पहला मुकाबला पिछले साल की विजेता टीम मुंबई इंडियंस और उपविजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुआ, जिसमें चेन्नई ने बाजी मारी, अपने पहले ही मैच में चेन्नई ने साबित कर दिया कि वो पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरे हैं तो वहीं दूसरी ओर मुंबई की पूरी टीम काफी थकी हुई, सुस्त और काफी मोटी-मोटी नजर आई, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का जमकर मजाक भी उड़ रहा है।

Recommended Video

    IPL 2020: Sakshi Dhoni share adorable post on MS Dhoni's return in MI vs CSK opener |Oneindia Sports
    धोनी के नए लुक पर फिदा हुईं पत्नी साक्षी

    धोनी के नए लुक पर फिदा हुईं पत्नी साक्षी

    तो वहीं दूसरी ओर क्रिकेट प्रेमियों को लंबे वक्त बाद धोनी को मैदान में देखना सुखद अनुभव रहा, धोनी के लुक को देखकर माही के फैंस काफी खुश और हैरान नजर आए, बता दें कि धोनी का स्टाइल हमेशा से उनके फैंस को काफी इंप्रेस करता है, चाहे उनके लंबे बाल हों या फिर बिना बाल वाले धोनी, हर वक्त उनका लुक लोगों के बीच चर्चा का विषय होता है, इस बार भी उनके साथ कुछ ऐसा हुआ। करीब 437 दिनों बाद मैदान पर उतरे माही के फैंस उनके नए लुक और फिटनेस को देखकर खुश भी हुए और हैरान भी।

    धर्मपत्नी साक्षी ने किया मजेदार कमेंट

    धर्मपत्नी साक्षी ने किया मजेदार कमेंट

    देखते-देखते सोशल मीडिया पर धोनी के फैंस के ट्वीट वायरल होने लगे और लोग उनकी लुक की तारीफ करने लगे, किसी को धोनी में सिंघम दिख रहा था तो किसी का दिल धोनी की दाढ़ी पर आ गया, वैसे धोनी के लुक पर सबसे अच्छा कमेंट उनकी धर्मपत्नी साक्षी धोनी का आया, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल साक्षी ने अपने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर धोनी के नए लुक की फोटो शेयर करके कहा कि कितना हैंडसम है।

    वायरल हुई साक्षी धोनी की पोस्ट

    वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब साक्षी ने धोनी के लिए इस तरह से मजेदार कमेंट किया है, सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहने वाली साक्षी अक्सर अपने पति के लिए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। 15 अगस्त को इंटरनेशनल मैच से धोनी ने जब संन्यास का ऐलान किया था, तब भी साक्षी धोनी की पोस्ट काफी वायरल हुई थी।

    'आपने जो भी हासिल किया है उस पर आपको गर्व होना चाहिए'

    'आपने जो भी हासिल किया है उस पर आपको गर्व होना चाहिए'

    जिसमें उन्होंने लिखा था कि माही, आपने जो भी हासिल किया है उस पर आपको गर्व होना चाहिए। खेल के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए बधाई। मुझे आपकी उपलब्धियों और उस व्यक्ति पर गर्व है, मुझे यकीन है कि आपने अपने जुनून को अलविदा कहने के लिए उन आंसुओं को थामे रखा होगा। आपको स्वास्थ्य, खुशी और आगे की शानदार चीजों की कामना करती हूं।

    'धोनी तो WWE खेलने के लिए तैयार '

    'धोनी तो WWE खेलने के लिए तैयार '

    गौरतलब है कि 15 अगस्त को संन्यास का ऐलान करने वाले धोनी ने जुलाई 2019 के बाद से मैदान पर कदम नहीं रखा था लेकिन जब शनिवार को वो अबू धाबी के मैदान में उतरे तो उनकी बॉडी देखकर फैंस हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि धोनी तो WWE खेलने के लिए तैयार लग रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+