INX मीडिया केस: फिर बढ़ी पी चिदंबरम की न्‍यायिक हिरासत

नई दिल्‍ली। पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आईएनएक्स मीडिया मामले में गुरुवार को उनकी न्यायिक हिरासत फिर से बढ़ा दी गई है। सीबीआई द्वारा दर्ज इस मामले में अदालत ने हिरासत बढ़ाए जाने की कोई तारीख नहीं दी है। न्यायाधीश अजय कुमार कुहार ने कहा, 'हिरासत बढ़ाई जाती है, लेकिन सीबीआई मामले में सुनवाई की अगली तारीख ईडी मामले में सुनवाई के बाद तय की जाएगी।'

INX मीडिया केस: फिर बढ़ी पी चिदंबरम की न्‍यायिक हिरासत

बता दें कि ईडी चिदंबरम को 14 दिन अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ करना चाहती है। माना जा रहा है कि ईडी के जांच अधिकारी चिदंबरम से उनके परिवार से जुड़ी कुछ विदेशी संपत्तियों के बारे में पूछताछ करेंगे। इसके अलावा उनके बेटे कार्ति के नाम पर संपत्तियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। ईडी ने पिछले साल अक्टूबर में भारत, ब्रिटेन और स्पेन में कार्ति की 54 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। जांच एजेंसी मामले में अपने पहले आरोपपत्र या अभियोजन शिकायत पर काम कर रही है। इसमें चिदंबरम के आगे के बयान को शामिल किया जा सकता है।

उल्‍लेखनीय है कि ईडी ने चिदंबरम के खिलाफ आईएनएक्स मीडिया समूह को 2007-08 में मिली विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की अनुमति में अनियमितता के लिए 2017 में पीएमएलए के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था।इस दौरान चिदंबरम वित्त मंत्री थे और आरोप है कि नियमों के विरुद्ध जाकर यह मंजूरी दी गई थी। एजेंसी ने चिदंबरम पर अपने बेटे कार्ति चिदंबरम के साथ मिलकर समूह के प्रवर्तकों इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी के जरिये कथित रूप से भ्रष्टाचार और धनशोधन का आरोप लगाया है। मोदी सरकार ने 2017 में एफआईपीबी को निरस्त कर दिया था। पूर्व वित्त मंत्री को सीबीआई ने इस मामले में 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था और वे पिछले 55 दिनों से न्यायिक हिरासत में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+