INX Media केस: पी चिदंबरम को जेल या बेल, सुप्रीम कोर्ट आज करेगी फैसला

INX Media केस: पी चिदंबरम को जेल या बेल, सुप्रीम कोर्ट आज करेगी फैसला

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार किए गए कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम 90 दिनों से जेल में है। आज सर्वोच्च अदालत में पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है। आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर निर्भर होगा कि पी चिदंबरम को जमानत मिलेगा या अभी उन्हें जेल में ही रहना होगा।

 INX Media Case: Supreme Court to hear P Chidambarams Bail Plea Today

आपको बता दें कि चिदंबरम ने दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी डाली थी लेकिन उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया था, जिसके बाद उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका डाली गई। आज इस याचिका पर फैसला होना है। गौरतलब है कि INX मीडिया केस मामले में 18 अक्टूबर को सीबीआई ने पी चिदंबरम,उनके बेटे कार्ति चिदंबरम और उनकी दो कंपनियों समेत कुल 15 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी। सीबीआई ने उनकी जमानत याचिका का विरोध किया था। दिल्ली हाईकोर्ट में सीबीआई ने चिदंबरम की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि इस मामले में भ्रष्टाचार की जांच जारी है। ऐसे में उन्हें जमानत न दी जाए।

आपको बका दें कि 15 मई, 2017 को ईडी ने आईएनएक्स मीडिया मामला दर्ज किया था, जिसमें आईएनएक्स मीडिया पीवीटी लिमिटेड ने 4.62 करोड़ रुपये की स्वीकृत FDI राशि के मुकाबले लगभग 403.07 करोड़ रुपये का विदेशी निवेश प्राप्त करने का मामला सामने आया था। ईडी ने अपनी जांच में पाया कि कंपनी की निदेशक इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी, पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम समेत कई अधिकारियों की मिलीभगत थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+