पी. चिदंबरम को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 अगस्त तक लगाई गिरफ्तारी पर रोक
नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट ने पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी से दी गई अंतरिम राहत को एक अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मतलब पी. चिंदबरम को एक अगस्त तक गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है।
पी. चिदंबरम को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
बता दें, इस मामले में पिछले महीने ईडी ने पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम से पूछताछ की थी। पी चिदंबरम और उनके बेटे से लगातार एजेंसियों द्वारा पूछताछ की जा रही है। इसके खिलाफ पी चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दर्ज की थी।

पी. चिदंबरम ने लगाया था परेशान करने का आरोप
उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि मोदी सरकार आने के बाद सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय उन्हें और उनके बेटे को निशाना बना रही है। उन्होंने पूछा है कि जांच एंजेसियों का असली एजेंडा क्या है उन्हें निशाना बनाने का। उन्होंने कहा कि इन सबकी वजह से मुझे और मेरे बेटे को पीड़ा और अपमान सहन करना पड़ रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने आरोप लगाया कि जांच एंजेसियों द्वारा दुर्भावनापूर्ण रूप से गलत सूचनाएं मीडिया में लीक कर रह रही है।

पी. चिदबंरम के बेटे कार्ति से भी हो चुकी है पूछताछ
INX media case में सीबीआई ने पिछले साल 15 मई को एफआईआर दर्ज की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि 2007 में आईएनएक्स मीडिया को 305 करोड़ रुपए के विदेशी फंड लेने की एफआईपीबी मंजूरी देने में कथित रूप से अनियमिताएं हुईं। इस मामले में पी. चिदबंरम के बेटे कार्ति से भी पूछताछ कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications