Inx Media Case: दिल्ली कोर्ट ने पी चिदंबरम और बेटे कार्ति के खिलाफ समन किया जारी, इस डेट को होगी पेशी
नई दिल्ली: आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, उनके बेटे कार्ति चिदंबरम और इस मामले से जुड़ी कई कंपनियों के खिलाफ समन जारी किया है। कोर्ट ने मामले में ईडी की मुख्य चार्जशीट का संज्ञान लिया है। सभी आरोपियों को 7 अप्रैल, 2021 को कोर्ट में पेश होना है।

चिदंबरम के अलावा चार्जशीट में कार्ति के चार्टर्ड अकाउंटेंट एसएस भास्कर रमन का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि 21 अगस्त 2019 को आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चिदंबरम को CBI ने गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद फिर 16 अक्टूबर 2019 को ईडी ने उन पर शिकंजा कसा। गिरफ्तारी के छह दिन बाद 22 अक्टूबर को शीर्ष अदालत ने चिदंबरम को सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में जमानत दे दी। ईडी से उन्हें 4 दिसंबर 2019 को जमानत मिली थी।
पी चिदंबरम ने वित्त मंत्री के रूप में साल 2007 में 305 करोड़ के विदेशी धन प्राप्त करने के लिए INX मीडिया समूह को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (FIPB) की मंजूरी दी थी। CBI ने 15 मई 2017 ने इस मामले में केस दर्ज किया था। इसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था।












Click it and Unblock the Notifications