INX Media Case: पी चिदंबरम 26 अगस्त तक सीबीआई की रिमांड पर

Recommended Video

    P Chidambaram को जोर का झटका, 26 अगस्त तक CBI रिमांड पर रहेंगे | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले में सांसद पी चिदंबरम को सीबीआई की विशेष अदालत ने 5 दिन की सीबीआई रिमांड में भेज दिया है। सीबीआई ने चिंदबरम की पांच दिन की रिमांड की मांग की थी। जिसे राउज ऐवेन्यू कोर्ट ने मंजूर कर लिया। 26 अगस्त तक चिदंबरम सीबीआई की हिरासत में रहेंगे। अदालत ने साथ ही कहा है कि परिवार के लोग और वकील हर रोज आधे घंटे के लिए चिदंबरम से मुलाकात कर सकते हैं। चिंदबरम को बुधवार रात को उनके घर से सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आज उन्हें अदालत में पेश किया गया।

    INX Media Case Court sends P Chidambaram to CBI custody till August 26

    जज अजय कुमार कुहाड़ की अदालत में सुनवाई के दौरान चिदंबरम के वकीलों ने उन्हें जमानत देने की मांग करते हुए दलीलें दीं। चिंदबरम के पूछताछ में पूरे सहयोग की भी बात कही गई। चिदंबरम का पक्ष रखते हुए उनके वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि मामले के अन्य आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। औप उनके मुवक्किल हर पूछताथ के लिए हाजिर रहे हैं। ऐसे में उनको जमानत दे दी जाए। वहीं सीबीआई की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने चिदंबरम के लिए 5 दिन की रिमांड मांगते हुए कहा था कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसलिए उनसे अभी और पूछताछ किए जाने की जरूरत है। सीबीआई के वकील की दलील अदालत ने मानी।

    पूर्व वित्त और गृह मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने बुधवार रात आईएनक्स मीडिया केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। है। गुरुवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उनको पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया है। ये मामला काफी दिन से चल रहा है। अभी तक चिदंबरम को कोर्ट से राहत मिली हुई थी। मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत की अपील खारिज होने के बाद चिदंबरम की गिरफ्तारी हुई है।

    इससे पहले बुधवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पी चिदंबरम ने कहा कि उनके खिलाफ ना कोई सबूत है और ना ही उन्होंने कुछ गलत किया है। जो कुछ हो रहा है वो सत्तापक्ष के इशारे पर हो रहा है। ये सब बदले की भावना में हो रही कार्रवाई है। कांग्रेस पार्टी ने भी इसे सत्ता के इशारे पर हुई कार्रवाई कहा है। वहीं टीएमसी मुखिया ममता बनर्जी और द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन ने भी चिदंबरम के खिलाफ कार्रवाई के तरीके पर हैरानी जताई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+