INX Media Case: कार्ति की जमानत याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया केस में जेल में बंद कार्ति चिदंबरम की जमानत याचिका पर पटिृयाला कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट आज इस मामले में अपना फैसला दोपहर तीन बजे सुनाएगी। आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने भी स्पेशल कोर्ट में कार्ति कि जमानत का विरोध किया है। कार्ति चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया केस में आरोपी हैं, सीबीआई ने उनपर आरोप लगाया है कि उन्होंने गलत तरीके से कंपनियों को विदेशी निवेश लाने में मदद की थी। कोर्ट ने सीबीआई और ईडी की याचिका की ओर से दायर मामले में कार्ति की जमानत याचिका पर फैसले को सुरक्षित रखा है।

karti

ईडी का कहना है कि कार्ति से आर्थिक लेनदेन के मामले में पूछताछ की जरूरत है, लिहाजा उन्हे अग्रिम जमानत नहीं देना चाहिए। आपको बता दें कि अग्रिम जमानत उस स्थिति में दायर की जाती है जब आरोपी भविष्य में होने वाली गिरफ्तारी से बचना चाहता है। ईडी ने कार्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया है और उसने कहा है कि कार्ति से उसे पूछताछ की जरूरत है। वहीं इन सबके बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या उसे इसका अधिकार है कि वह प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग मामले में कार्ति को गिरफ्तार कर सकती है। बहरहाल इस मामले में अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट लेगा।

इससे पहले आईएनएस मीडिया केस मामले में शुक्रवार कार्ति चिदंबरम को दिल्ली हाईकोर्ट से बेल मिल गई थी। कार्ति चिदंबरम के वकीलों की ओर से दलील दी गई थी कि सीबीआई कर्ति चिदंबरम से पूछताछ कर चुकी है। इसलिए अब कार्ति को न्यायिक हिरासत में रखने का कोई कारण नहीं है। इसके अलावा एजेंसी भी अब उनकी हिरासत नहीं चाहती है।

इसे भी पढ़ें- INX Media Case: सिंघवी की CBI को चुनौती, अगर यह साबित कर दें तो केस वापस ले लूंगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+