करण जौहर ने भी कहा...मन की बात कहना भारत में सबसे मुश्किल
जयपुर। शाहरूख खान और आमिर खान के बाद अब फिल्ममेकर करण जौहर ने भी एक विवादित बयान दिया है। पिंक सिटी जयपुर में चल रहे लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान करण जौहर ने कहा कि हमारे देश में मन की बात कहना काफी मुश्किल है। हमारे देश में फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन सबसे बड़ा मजाक और लोकतंत्र पर सबसे ज्यादा जोक बनते हैं।
करण जौहर ने माना कि इस देश में कोई अपनी निजी बातें पब्लिकली शेयर नहीं कर सकता है क्योंकि कब कहां क्या विवाद हो जाये ये बात किसी को पता नहीं है।
मैंने 14 साल तक राष्ट्र गान के अपमान का दंश झेला है जबकि मैंने ऐसा कुछ किया नहीं था जो कि गलत है, अगर आप कुछ कह दें या अपनी राय किसी ज्वलंत मुद्दे पर रख दें तो एक लीगल नोटिस जरूर आपका पीछा करने लगेगा इसलिए मुझे लगता है कि भारत एक ऐसा देश है जहां आप अपने दिल की बात कही नहीं सकते।













Click it and Unblock the Notifications