जानिए भारत माता और मोदी पर क्या बोले शाहरुख खान
नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान जब टीवी शो आपकी अदालत में पेश हुए, तो उनसे उनकी नई फिल्म फैन से ज्यादा भारत माता से जुड़े सवाल पूछे गये। और इसी बीच शाहरुख अपनी बात कहते-कहते भावुक हो गये और बोले, "लोगों को बार-बार मुझे क्यों समझाना पड़ता है कि मैं एक सच्चा देश भक्त हूं, वाकई बहुत बुरा लगता है।"
पढ़ें- मोदी की बर्बादी में शाहरुख खान बने विलेन

कार्यक्रम में रजत शर्मा के साथ बातचीत में शाहरुख ने कहा, "कभी-कभी मुझे बहुत दु:ख होता है, रोना सा महसूस करता हूं, जब लोग मेरी देशभक्ति पर सवाल उठाते हैं। मुझे लोगों को बार-बार क्यों बताना पड़ता है कि मैं इसी देश का नागरिक हूं।"
शाहरुख खान
शाहरुख ने आगे कहा, "छोटी-छोटी बातों को बड़ा-बड़ा मुद्दा बनाकर पता नहीं लोग देश का नुकसान क्यों करते हैं।"
भारत माता पर शाहरुख
शाहरुख ने कहा, "मेरा परिवार ही मिनी इंडिया है। मेरी पत्नी हिंदू है, मैं मुसलमान और मेरे तीनो बच्चे तीन धर्मों को मानते हैं। मैं अपने देश के बारे में इसके विपरीत कैसे सोच सकता हूं। मैं भारत माता से बहुत प्यार करता हूं। हमारा देश, हमारी मातृभूमि, हमारी भारत माता, हम सब भारत माता को प्यार करते हैं।"
सवाल नरेंद्र मोदी पर
जब शाहरुख से पूछा गया कि उनके कुछ कांग्रेसी दोस्त हैं जो नरेंद्र मोदी को "फिक्स" करना चाहते हैं। इस पर शाहरुख बोले, "मेरी क्या मजाल कि मैं किसी को फिक्स करूं। मैं एक गैरराजनीतिक व्यक्ति हूं और हर जगह मेरे दोस्त हैं। मैं साफ कहना चाहूंगा कि जब हम देश के लिये कोई नेता चुनते हैं तो वो देश का नेता होता है। मोदी जी जैसे महान नेता हमारे पास हैं, इसलिये हम सभी को उनका समर्थन करना चाहिये।"
शाहरुख ने कहा, "मोदी जी हमारे देश को आगे लेकर चल रहे हैं, हमें सकारात्मक दिशा में सोचना चाहिये, नकारात्मक नहीं।"
-
Bengal Election: 'TMC में रहकर पाप किया, अब प्रायश्चित', बेटे दिब्येंदु के लिए घुटनों पर बैठे शिशर अधिकारी -
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
Samrat Chaudhary के बिहार CM बनने पर क्या बोलीं श्रेयसी सिंह? मुख्यमंत्री पद की थीं दावेदार -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications