#Intolerance: अरुंधति रॉय भी लौटाएंगी अवॉर्ड, कहा- नहीं किया तो.. दफना दिए जाएंगे
नई दिल्ली। अवार्ड रिटर्न्स में अगला नाम बुकर प्राइज विनर राइटर अरुंधति रॉय का भी जुड़ गया है, उन्होंने भी अपना नेशनल अवार्ड लौटाने का ऐलान कर दिया है।
मालूम हो कि उन्हें साल 1989 में फिल्म In Which Annie Gives It Those Ones के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले का नेशनल अवॉर्ड मिला था।
अपने ऐलान के वक्त अरुंधति रॉय ने कहा कि अब भी अगर हम एख नहीं हुए तो दफना दिये जायेंगे क्योंकि इस समय देश का माहौल काफी खराब हो चुका है। देश के अल्पसंख्यक हमेशा एक खौफ में रहते हैं कि कहीं कुछ गलत ना हो जायें, उन पर और उनके बच्चों पर कहीं कोई हमला ना हो जाये।
वैसा ऐसा कोई पहला मौका नहीं है जब अरुंधति रॉय ने इस तरह से बयानबाजी की है, वो कभी गांधी पर तो कभी कश्मीर को लेकर विवादों में रहती हैं और इसलिए उन पर देशद्रोह का मुकदमा तक दर्ज हो चुका है।













Click it and Unblock the Notifications