#Intolerance: आमिर जी भारत छोड़ने की बात करना सत्यमेव जयते नहीं!

मुंबई। भारत में असहिष्णुता का मुद्दा एक बार फिर सोमवार को तब गर्म हो गया जब बॉलीवुड अभ‍िनेता आमिर खान ने कहा कि वे कई घटनाओं से चिंतित हैं और तो और उनकी पत्नी किरण राव ने तो उन्हें देश छोड़ने तक का सुझाव दे डाला है। अब सवाल यह उठता है कि क्या वाकई में किरण ने यह सुझाव दिया, या फिर आमिर ने अपने शब्द उनके मुंह में डाल दिये?

Aamir Khan, Kiran Rao

जी हां यह सवाल इसलिये लाजमी है, क्योंकि आमिर खान जनता से बहुत ज्यादा जुड़ाव रखते हैं। सामाजिक सरोकारों से भी आमिर का करीबी रिश्ता है। वह रिश्ता आपने सत्यमेव जयते नाम के शो में देखा भी। सच पूछिए तो असहिष्णुता के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की चिंगारी छोड़ने से बेहतर होता कि आमिर इस गंभीर सामाजिक मुद्दे को हल करने के प्रयास खोजते।

असहिष्णुता को मुद्दा बनाकर केंद्र सरकार को निशाना बनाना आसान है, लेकिन जमीनी स्तर पर जो लोग दादरी जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, उन्हें समझाना और उनकी मानसिकता में परिवर्तन करना उससे कहीं ज्यादा कठिन। देश छोड़ने की बात कहना तो मैदान छोड़ने जैसी हो गई। खैर यह आमिर के शब्द हों या उनकी पत्नी के कहीं न कहीं चोट तो कर ही गये हैं।

और क्या-क्या कहा आमिर खान ने

  • कला एवं साहित्य के क्षेत्र के लोगों द्वारा पुरस्कार लौटा कर असंतोश व्यक्त करने की नई परम्परा का मैं समर्थन करता हूं।
  • एक व्यक्ति के तौर पर, अखबारों में जो पढ़ता हूं उससे मैं चिंतित हूं। पिछले छह से आठ महीनों में असुरक्षा महसूस होने लगी है।
  • मैं जब घर पर किरण के साथ बात करता हूं, वह कहती हैं कि ‘क्या हमें भारत से बाहर चले जाना चाहिए?'
  • किरण को भय है कि हमारे आसपास कैसा माहौल खराब हो रहा है। ऐसे में बच्चों की चिंता होती है।
  • जो लोग हमारे चुने हुए प्रतिनिधि हैं, जिन लोगों को हमने चुना है, जब वे लोग कानून अपने हाथों में लेते हैं, तो असुरक्षा का भाव मन में आता है।

सच पूछिए तो आमिर का यह बयान राजनीतिक गलियारों में तूल जरूर पकड़ेगा। क्योंकि सम्मान लौटाना पहले ही सरकार के लिये एक धब्बे जैसा था, अब देश छोड़ने का

बयान! वो भी उस आमिर खान की ओर से जिन्होंने सत्यमेव जयते के माध्यम से समाज की नब्ज को टटोला, नब्ज पकड़ने के बाद अगर इलाज खोजते तो अच्छा रहता, मरीज को स्ट्रेचर पर छोड़ कर देश से बाहर चले जाना सत्यमेव जयते नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+