'ये मजबूर नहीं, मजबूत भारत है, 400 पार नारा नहीं संकल्प है', CM शिंदे ने विपक्षी एजेंडे का किया पर्दाफाश
CM Eknath Shinde Exclusive Interview: महाराष्ट्र के मुख्यमंक्षी एकनाथ शिंदे ने वनइंडिया को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू विपक्षी गठबंधन के एजेंडे की कड़ी आलोचना की है। सीएम शिंदे ने कहा है कि इंडिया गठबंधन के नेता भारत को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। सीएम शिंदे ने कहा है कि, ये मजबूर नहीं, मजबूत भारत है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंक्षी एकनाथ शिंदे ने यह भी दावा किया है कि लोकसभा चुनाव-2024 में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए 400 पार सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि ये हमारा नारा नहीं, बल्कि संकल्प है। सीएम शिंदे ने अनुच्छेद 370, राम मंदिर और उद्धव ठाकरे की गुट वाली शिवसेना पर भी निशाना साधा है।

CM शिंदे बोले- '400 पार का नारा भाजपा का टारगेट नहीं, संकल्प है'
'अबकी बार 400 पार' वाले भाजपा के नारे पर सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा,
''400 पार का नारा भाजपा का टारगेट नहीं, बल्कि एक संकल्प है। इसमें महाराष्ट्र भी साथ दे रहा है...क्योंकि हम विकास करते हैं और विकास को महत्व देते हैं...इसलिए पिछले 2 सालों में इस राज्य में इतने काम हुए हैं। अटल सेतू से लेकर मेट्रो तक का काम हमने किया है। हम ये चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ रहे हैं। मोदी जी देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे।''
विपक्षी पार्टियों विकास के मुद्दे पर हमसे बात ही नहीं कर सकती है: CM शिंदे
सीएम शिंदे ने कहा, ''विपक्षी पार्टियों विकास के मुद्दे पर हमसे कभी बात नहीं करेगी, क्योंकि वो विकास विरोधी हैं। विपक्षी सरकार एंटी डेवलमेंट सरकार थी। विकास के मुद्दे पर विपक्ष हमसे बात करने लायक है ही नहीं।''

पाकिस्तान के पास 'एटम बम' है वाले बयान पर CM शिंदे का पलटवार?
सीएम शिंदे ने कहा,
''शर्म आनी चाहिए, विपक्षी पार्टियों को ऐसा बोलने में, जो पाकिस्तान की बोली बोलते हैं, पाकिस्तान का गुणगान करते हैं, नमक भारत का खाते हैं और गुणगान पाकिस्तान का करते हैं, ऐसे लोगों को इस देश में रहने का अधिकार नहीं है। आज मोदी जी कहते हैं देश का विकास करेंगे, ये विपक्षी पार्टी देश के खिलाफ बात करते हैं। भारत को अब हल्के में ना लें, भारत में अभी मोदी जी बैठे हैं, ये मजबूर नहीं मजबूत भारत है। मोदी जी ने कहा है कि पाकिस्तान अगर जुर्रत करेगा तो पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे।''
अनुच्छेद 370 पर CM शिंदे बोले- 'राहुल गांधी ने कहा था खून की नदियां बहेंगी...'
सीएम शिंदे ने कहा,
''कश्मीर हमारी जन्नत है, लेकिन राहुल गांधी ने कहा था कि वहां खून की नदियां बहेंगी, पत्थरबाजी होगी....लेकिन ऐसा हुआ क्या? मोदी जी और अमित शाह के नेतृत्व में कश्मीर से 370 हट भी गया और चिड़िया पर भी नहीं मार पाई। आज लोग वहां खुश हैं...वहां विकास हो रहा है। विपक्षी पार्टियां देश के साथ गद्दारी कर रही हैं।''

अयोध्या राम मंदिर पर CM शिंदे ने उद्धव ठाकरे और कांग्रेस पर साधा निशाना
सीएम शिंदे ने कहा, ''राम मंदिर बनने से रामभक्तों का सपना पूरा हो गया है। पहले शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे कहते थे, मुझे एक दिन के लिए प्रधानमंत्री बनाइए, मैं सबसे पहले राम मंदिर बनाऊंगा और 370 हटाऊंगा। मोदी जी ने ये सब करके दिखाया है। राहुल गांधी तो राम मंदिर के उद्घाटन में नहीं गए। लेकिन उद्धव ठाकरे ने बालासाहेब के विचारों को तोड़ कर रख दिया है।''
सीएम शिंदे बोले- 'उद्धव ठाकरे का हिंदुत्व बदल गया है'
सीएम शिंदे ने कहा है कि, ''सावरकर का अपमान करने वाले कांग्रेस, कांग्रेस शहीदों का अपमान करती है और ठाकरे उनके साथ जाकर बैठ गए हैं। उन्होंने शिवसेना और बाला साहेब ठाकरे का विचार ही बदल दिया...इसलिए हमने उनसे दूरी बनाई है। उद्धव ठाकरे का हिंदुत्व बदल गया है। इसलिए हमने उनको छोड़ा है। ''












Click it and Unblock the Notifications