खालिस्‍तानी आतंकी समूह बब्बर खालसा के सदस्‍य करणवीर सिंह के खिलाफ इंटररपोल ने जारी किया रेड कार्नर नोटिस

इंटरपोल ने खालिस्‍तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सदस्‍य करणवीर सिंह के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। करणवीर सिंह मूल रूप से पंजाब के कपूरथला का रहने वाला है। खूफिया जानकारी के अनुसार खालिस्‍तानी आतंकी समूह का आतंकी करणवीर सिंह पाकिस्‍तान में मौजूद हो सकता है।

Khalistani terrorist

रिपोर्ट के अनुसार कपूरथला के रहने वाला करणवीर सिंह खालिस्‍तानी संगठन बब्बर खालसा के आतंकवादी वाधवा सिंह और हरविंदर सिंह रिंदा का दाहिना हाथ माना जाता है। जिसके वर्तमान समय में पाकिस्‍तान में छिपे होने का संदेह है।

करवीर आईएसआई के साथ रच रहा आतंकी साजिश

दावा किया जा रहा है कि करणवीर सिंह पाकिस्‍तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर काम करता है और भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने मे लगा हुआ है। खालिस्‍तानी आतंकी समूह का सदस्‍य करणवीर सिंह के खिलाफ हत्‍या, टेरर फंडिंग,आर्म्‍स एक्‍ट और विस्‍फोटक सामग्री रखने और आतंकी साजिश रचने के तहत केस दर्ज हैं।

एनआई ने पांच खालिस्‍तानी आतंकियों पर रखा है इनाम

बता दें राष्‍ट्रीय एजेंसी (NIA) ने खालिस्‍तान समर्थक आतंकियों के खिलाफ एक्‍टशन तेज कर दिया है। एनआईए ने खालिस्‍तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के पांच सदस्‍यों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया है। खालिस्‍तानी आ‍तंकी संगठन के आतंकी रिंदा ओर लखबीर सिंह उर्फ लांडा के बारे में सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये और बाकी तीन सदस्‍यों के बारे में जानकारी देने वाले को पांच लाख रुपये इनाम दिया जाएगा। इन इनामी आतंकियों में परमिंदर सिंह खैरा उर्फ पट्टू, सतानाम सिंह उर्फ सतबीर सिंह और यादविंदर सिंह शामिल है।

खालिस्‍तानी आतंकियों का बब्बर खालसा इंटरनेशनल संगठन

रिपोर्ट के अनुसार बब्बर खालसा इंटरनेशनल संगठन का गठन 13 अप्रैल 1978 को अमृतसर में जो झड़पे हुई थी उसके बाद हुई था। ये संगठन सबसे पुराने खालिस्‍तानी संगठन में एक है। इस संगठन का हेड ऑफिस पाकिस्‍तान के लाहौर में है और खालिस्‍तानी संगठन को आईएसआई संरक्षण देता है, इस समय संगठन का नेतृत्‍व 69 साल का वाधवा सिंह कर रहा है। ये खालिस्‍तानी संगठन भारत, पाकिस्‍तान, कनाडा, अमेरिका और यूरोप के अलावा दुनिया के कई हिस्‍सों में फैल चुका है। भारत के अलावा ये संगठन कनाडा, यूके, ईयू, जापान, अमेरिका और मलेशिया में प्रतिबंधित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+