VIDEO: खाना खाने वाले डिलीवरी ब्वॉय को जौमैटो ने निकाला, लेकिन इंटरनेट नहीं है इससे खुश
कुछ दिनों पहले इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें फूड डिलीवरी जोमैटो का एक डिलीवरी ब्वॉय क्लाइंट के खाने को खाता दिख रहा था।
नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें फूड डिलीवरी जोमैटो का एक डिलीवरी ब्वॉय क्लाइंट के खाने को खाता दिख रहा था। ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद जोमैटो को इंटरनेट यूजर्स की आलोचना का शिकार होना पड़ा था। जोमैटो ने इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए बयान जारी किया था और यूजर्स से इसके लिए माफी मांगी थी। कंपनी का कहना था कि वो फूड टैंपरिंग को काफी गंभीरता से लेते हैं। जोमैटो ने इस डिलीवरी ब्वॉय को नौकरी से निकाल दिया है, लेकिन इंटरनेट यूजर्स इससे भी खुश नहीं हैं।

जोमैटो ने क्लाइंट का खाना खाने वाले डिलीवरी ब्वॉय को नौकरी से निकाल दिया है। कुछ दिनों पहले इस डिलीवरी ब्वॉय का वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वो स्कूटी पर बैठकर क्लाइंट का खाना खा रहा था। डिलीवरी ब्वॉय पहले एक पैक से खाना खाता है, फिर वो उसे ठीक से बंद कर देता है। इसके बाद वो दूसरे पैक से खाना खाता है और उसे भी वैसे ही पैक कर वापस डब्बे में रख देता है। इस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद से जोमैटो की काफी किरकिरी हुई।
Zomato food inspector doing a great job. 👍🏼 pic.twitter.com/KmF6IVX9lx
— Amit Meena 💫 (@amit_meena) December 10, 2018
Zomato be like... Use coupon code: TASTY50 for literally "50% OFF" on your order. 😝 pic.twitter.com/NSIbfN7ITd
— That Goan Boy (@schmmuck) December 11, 2018
ये भी पढ़ें: लैपटॉप चोरी करने के बाद चोर ने ईमेल भेजकर मांगी माफी, बोला- बहुत गरीब हूं, पैसे चाहिए
इसके बाद जोमैटो ने एक बयान जारी कर अपना यूजर्स से माफी मांगी। कंपनी ने बयान में कहा कि डिलीवरी पार्टनर को हटा दिया गया है और इस मामले में जांच जारी है। ये वीडियो मदुरैई में रिकॉर्ड गुआ है। जोमैटो ने यूजर्स से माफी मांगते हुए डिलीवरी ब्वॉय को नौकरी से निकाल दिया है। जब डिलीवरी ब्वॉय की नौकरी जाने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो कई यूजर्स ने इसपर आपत्ति जताई।
We take food tampering very seriously.
— Zomato India (@ZomatoIN) December 10, 2018
For more details: https://t.co/cHuLX1Bs4n
यूजर्स का कहना है कि डिलीवरी ब्वॉय ने जो किया वो गलत था, लेकिन नौकरी से निकाल देना काफी ज्यादा बड़ी सजा है। कई यूजर्स ने ये भी लिखा कि हो सकता हो कि वो भूखा हो। ऐसे में जोमैटो ने उसे गलती की काफी बड़ी सजा दी है।
Feeling bad about the Zomato delivery guy. Everyone knows how exploited these guys are in India. And there's so much competition that many of these guys can't even afford to sit and have a meal lest they lose one more delivery.
— S (@vakeel_saheba) December 11, 2018
The Zomato delivery chap eating from various orders is depressing. It's what happens when you make people who can't afford a square meal, keep handling mountains of food. All food deliveries should offer 1-2 square meals a day for their delivery people. It's only fair. Great CSR.
— Brown Sahiba (@Rajyasree) December 11, 2018
I feel really bad for the Zomato deliverg guy, he seemed hungry. :-/
— Ishita Yadav (@IshitaYadav) December 11, 2018
ये भी पढ़ें: शख्स ने बिना सोचे जरूरतमंद महिला को दी फर्स्ट क्लास सीट, इंटरनेट पर जीता लोगों का दिल












Click it and Unblock the Notifications